Move to Jagran APP

फायरिंग प्रकरण : दारोगा संजय सिंह की होगी गिरफ्तारी, कोर्ट में एनबीडब्ल्यू की अर्जी दाखिल

लाकडाउन में पाबंदी के बावजूद जन्मदिन पार्टी और फायरिंग प्रकरण में कोर्ट के आदेश के बाद तत्कालीन सीओ अशोक कुमार इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह दारोगा प्रवीन कुमार व सिपाही अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब दारोगा संजय सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 07:30 AM (IST)
फायरिंग प्रकरण :  दारोगा संजय सिंह की होगी गिरफ्तारी, कोर्ट में एनबीडब्ल्यू की अर्जी दाखिल
मंगलवार को दारेागा संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में एनबीडब्ल्यू की अर्जी दाखिल की है।

बरेली, जेएनएन। लाकडाउन में पाबंदी के बावजूद जन्मदिन पार्टी और फायरिंग प्रकरण में कोर्ट के आदेश के बाद तत्कालीन सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, दारोगा प्रवीन कुमार व सिपाही अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब दारोगा संजय सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। सीओ, इंस्पेक्टर व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज होते हुए प्रेमनगर पुलिस को अचानक से दारोगा की गिरफ्तारी की याद आ गई। आनन-फानन में इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने मंगलवार को दारेागा संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में एनबीडब्ल्यू की अर्जी दाखिल की है।

loksabha election banner

17 अगस्त 2020 को कैंट थाने में तैनात सिपाही अश्वनी की जन्मदिन पार्टी युगवीणा मैरिज लान में आयोजित हुई थी। प्रतिबंध के बावजूद कोरोना काल में हुई पार्टी में पुलिसकर्मी जुटे। पार्टी में फायरिंग हुई, जो दारोगा संजय सिंह को जा लगी। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। दारोगा संजय सिंह के साथ कई पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए। इधर, तत्कालीन इंस्पेकटर कैंट व वर्तमान में सीबीगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह की ओर से दारोगा संजय सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद संजय सिंह ने सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार व अन्य साथियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कहा कि सीओ अशोक कुमार के कहने पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह और थाने का अन्य स्टाफ उन्हें प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर उन्होंने शासन को अपना त्यागपत्र तक भेज दिया था। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को तत्कालीन सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, दारोगा प्रवीन कुमार व सिपाही अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

दोनों मुकदमों की विवेचना कर रहे हैं प्रेमनगर इंस्पेक्टर

दारोगा संजय सिंह पर प्रकरण में कैंट थाने में दो मुकदमें दर्ज है। दोनों मुकदमों की विवेचना प्रेमनगर इंस्पेक्टर अवनीश यादव कर रहे हैं। अब तक पुलिस की पकड़ से दारोगा के दूर होने के सवाल पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि दारोगा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन, उससे संपर्क नहीं हो पाया। लिहाजा, अब गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। अर्जी मंजूर होते ही दारोगा संजय सिंह की गिरफ्तारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.