दैनिक जागरण महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट : पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़ Bareilly News
प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गो में सिंगल्स व डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें अंडर 13 से अंडर 19 तक अंडर 20 से अंडर 30 तक व 30 साल से ऊपर की महिलाओं को खेलने का मौका मिलेगा।
बरेली, जेएनएन : महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक जागरण महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। छह और सात जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में यह प्रतियोगिता होगी। जिसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सिविल लाइंस स्थित दैनिक जागरण कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रतियोगिता में दम दिखाने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गो में सिंगल्स व डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें अंडर 13 से अंडर 19 तक, अंडर 20 से अंडर 30 तक, व 30 साल से ऊपर की महिलाओं को खेलने का मौका मिलेगा। पंजीकरण के लिए खिलाड़ी अपना बायोडाटा देंगे। साथ में एक फोटो। सिंगल्स में खेलेंगे या डबल्स, इसका स्पष्ट उल्लेख करेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी के लिए 9837277007 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस मुकाबले में ऐसी महिलाएं जो बैडमिंटन की खिलाड़ी नहीं पर बैडमिंटन खेलना चाहती हैं, वे भी इसमें भाग ले सकती हैं। वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने जागरण की पहल की सराहना की है। कहा, जागरण के प्रयास से महिलाओं को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।