Move to Jagran APP

तुला राशि में चंद्रमा का गोचर आज इन राशियों की चमकाएगा किस्मत, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 30 December 2021 आज चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है। छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 08:50 AM (IST)
तुला राशि में चंद्रमा का गोचर आज इन राशियों की चमकाएगा किस्मत, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा।

Todays Horoscope 30 December 2021 : आज चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है। छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है। ऐसे में दूध, तेल आदि के कारोबारियों की चांदी रहेगी और कॉस्मेटिक के व्यापारी भी मौज में रहेंगे। मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज के दिन भूमि, भवन, प्रॉपर्टी खरीदना सुखदायक और उन्नति कारक रहेगा।आर्थिक लाभ के लिए पीले वस्त्र पहने पीली वस्तुओं का दान करें द्वादश अक्षर मंत्र की कम से कम एक माला का जप करे। रोग शांति के लिए सूर्यं भगवान को रोली मिश्रित जल चढ़ाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - गुरुवार

तिथि - एकादशी तिथि

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र

योग - धृति योग

करण- बालव करण

शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:05 से 8:23 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:58 से मध्यान्ह 2:50 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 4:07 से रात्रि 8:50 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- खष्ठम चन्द्र रोग दे सकता है। गुरु व मंगल गोचर की अनुकूलता के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है।आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन- चन्द्रमा के पँचम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है।सफेद व लाल रंग शुभ है। बुध व मंगल के गोचर भी अनुकूल है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में तुला या मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व मंगल बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। द्वितीय चन्द्रमा सफलता देगा।

तुला- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। मंगल व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। चन्द्रमा द्वादश है। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का नवम गोचर आपके भाग्यभाव को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के धनु गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल या शक्कर का दान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.