Crime in Bareilly Division : होली पर रंग की जगह दो पक्षों में चले पत्थर, पुलिस ने चलाया डंडा, जानिए फिर क्या हुआ
Crime in Bareilly Division बरेली मंडल के पीलीभीत में होली खेलने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद ने उस वक्त उग्र रुप धारण कर लिया जब दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला बोल दिया। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा चलाया।
बरेली ,जेएनएन। Crime in Bareilly Division : बरेली मंडल के पीलीभीत में होली खेलने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद ने उस वक्त उग्र रुप धारण कर लिया, जब दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला बोल दिया। पथराव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थितियांं बिगड़ती देख डंडा चलाकर स्थिति को संभाल लिया। हालांकि पुलिस को मामले में दोनो पक्षों में से किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
मामला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नई बस्ती का है। जहां होली पर रंग खेलने के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसकी जानकारी दोनो पक्षों के अन्य लोगों को हुई तो वह भी मौके पर एकत्रित हो गए। देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच गाली गलौच शुरु हो गई। जिसके बाद उग्र हुए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। यह देख दूसरे पक्ष ने पत्थर चलाना शुरु कर दिया। पत्थरबाजी शुरु होते ही क्षेत्र के लोग के दहशत में आ गए।
किसी ने पत्थरबाजी किए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे। दोनो पक्षों को पथराव करते देख पुलिस ने पहले उन्हे रोकने की कोशिश की। जब युवक नहीं मानें तो पुलिस ने दोनो पक्षों के युवकों को डंंडा चलाते हुए खदेड़ दिया। जिसके बाद हालात अब काबू में है। लेकिन दोनो पक्षों के लोगों में तनाव की स्थिति है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। न ही किसी पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर मिली है।