Indian Railway News : अब कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद ही ड्यूटी कर पाएंगे रेलवे के कर्मचारी
Indian Railway News रेलवे में वैक्सीनेशन लगवाने को कर्मचारियों के लिए अब अधिकारियों ने नया नियम लागू करा दिया है। यदि वैक्सीनेशन नहीं लगी होगी तो कर्मचारी को ड्यूटी जॉइन नहीं कराई जाएगी। स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं नो वैक्सीनेशन नो ड्यूटी।
बरेली, जेएनएन। Indian Railway News : रेलवे में वैक्सीनेशन लगवाने को कर्मचारियों के लिए अब अधिकारियों ने नया नियम लागू करा दिया है। यदि वैक्सीनेशन नहीं लगी होगी तो कर्मचारी को ड्यूटी जॉइन नहीं कराई जाएगी। स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं, नो वैक्सीनेशन नो ड्यूटी। बरेली जंक्शन स्टेशन अधीक्षक ने इस संबंध में अपने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश जारी कर 100 प्रतिशत कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराना है। इतना ही नहीं अपने परिवार के सदस्यों को भी वैक्सीनेशन लगवाने की रिपोर्ट रेलवे को देनी पड़ेगी।
रेल में वैक्सीनेशन लगवाने को कर्मचारियों के लिए अब अधिकारियों ने नया नियम लागू करा दिया है। यदि वैक्सीनेशन नहीं लगी होगी तो कर्मचारी को ड्यूटी ज्वाइन नहीं कराई जाएगी। स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं, नो वैक्सीनेशन नो ड्यूटी। बरेली जंक्शन स्टेशन अधीक्षक ने इस संबंध में अपने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिया है। 100 प्रतिशत कर्मचारियों को वैक्सीनेशन स्वयं कराने अपने परिवार के सदस्यों को भी वैक्सीनेशन लगवाने की रिपोर्ट रेलवे को देनी होगी। पिछले करीब एक महीने से वैक्सीनेशन टारगेट पूरा करने को रेल अधिकारी प्रयासरत हैं। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह का कहना है, सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन लगाना अनिवार्य कर दिया है। यदि कर्मचारी कोविड का टीका नहीं लगवाएगा, तो उसको ड्यूटी नहीं दी जाएगी। बरेली जंक्शन पर सभी रेल विभागों में 1313 कर्मचारी हैं।
कोरोना सुरक्षा किट का किया वितरण : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को वार्ड 27,37 व सीबीगंज में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के हर वार्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता के बीच जाकर कोरोना मरीजों के घर तक दवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा से देश व जनता के लिए काम किया है। जिसे पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगे भी करते रहेंगे। इस दौरान प्रभात गिरि गोस्वामी, विजय मौर्य, डा.जकीर खान, पारस शुक्ला, शान्ति शर्मा, नरेश, पप्पू खान, जाफर रजा खान, हर्षित दुबे, अमजल खान, इसरार अहमद मौजूद रहे।