Coronavirus News Update : बरेली में पांच बच्चों सहित मिले 143 संक्रमित
कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वस्थ होने की गति भी तेज हुई है। बुधवार को जहां 143 लोग संक्रमित हुए वहीं 207 लोग स्वस्थ हुए।पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिलाधिकारी की मां की तीसरी रिपोर्ट भी शामिल है।
बरेली, जेएनएन। Coronavirus News Update : कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वस्थ होने की गति भी तेज हुई है। बुधवार को जहां 143 लोग संक्रमित हुए वहीं 207 लोग स्वस्थ हुए।पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिलाधिकारी की मां की तीसरी रिपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा डीआइजी आफिस में तैनात पुलिस कर्मी, निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज व स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में सनसिटी, सहौरा, मुटिकयापुर, जनकपुरी, जखीरा, करगैना, शास्त्रीनगर, इफ्को टाउनशिप के दो दो लोग शामिल हैं। वहीं आटामांडा, सेंधा, आलमगिरीगंज, दूरीकेश, हरीनगर, ग्रीनपार्क, नबावगंज में तीन, नगरियां कल्यानपुर, महानगर, सिकलापुर, दुर्गानगर, बंसत विहार, सिविल लाइंस, मीरगंज, सुभाष नगर में दो व ललितपुरी, कैलाशपुरम, पटेल विहार, साहुकारा, मुंशीनगर, मनकरी, रामवाटिका एक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शिवपुरी, इज्जतनगर, कांधरपुर, अभयपुर, कोहाड़ापुर, सुभाष नगर, कर्मचारी नगर, देवचरा, फतेहगंज पूर्वी में भी दो दो लोगों में संक्रमण मिला। वहीं विभाग की ओर से जारी 85 संक्रमितों की सूची में तीन लोग दूसरे जिलों के भी शामिल है।