Coronavirus News Update : पीलीभीत की महिला समेत चार की कोरोना संक्रमण से मौत
जिले में संक्रमितों की मौत होने का सिलिसला लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दोपहर तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। इसमें एक महिला पीलीभीत की रहने वाली है।
बरेली, जेएनएन : जिले में संक्रमितों की मौत होने का सिलिसला लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दोपहर तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। इसमें एक महिला पीलीभीत की रहने वाली है। वहीं बीसलपुर रोड निवासी अधेड़, जगतपुर के युवक और सीबीगंज की महिला की भी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिला सर्विलांस प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि पूरनपुर नगर के मुहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी 60 वर्षीय महिला 28 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। गंभीर हालत होने पर उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले उसके बेटे का इलाज भी इलाज कोविड अस्पताल में ही चल रहा है। महिला का कोविड-19 के नियमों के तहत बरेली में ही अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा शहर के जगतपुर निवासी युवक की तीन दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं सीबीगंज के बादशाह नगर में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला का बुखार आने के बाद उनकी जांच कराई गई थी। इसमें वह पॉ•िाटिव आयी थी। उन्हें वह भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शाम कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा बीसलपुर रोड निवासी अधेड़ की भी बुधवार को मौत हो गई।