Move to Jagran APP

पहाड़ों की बर्फ से ठिठुरने को हो जाएं तैयार, बरेली में ऐसा रहेगा मौसम

पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों खूब बर्फबारी हुई। वहां मौसम सुहाना है मगर इसका असर मैदान में दिखेगा।

By Edited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 02:27 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:59 AM (IST)
पहाड़ों की बर्फ से ठिठुरने को हो जाएं तैयार, बरेली में ऐसा रहेगा मौसम
पहाड़ों की बर्फ से ठिठुरने को हो जाएं तैयार, बरेली में ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, जेएनएन: पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों खूब बर्फबारी हुई। वहां मौसम सुहाना है मगर इसका असर मैदानी क्षेत्र में दिखना शुरू हो गया। हवा में नमी बढ़ गई, गलन शुरू हो चुकी है। पूर्वानुमान जताया जा रहा कि गलन बढ़ती जाएगी, कोहरा परेशान करेगा। यह है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप रहेगी। हालांकि रात में तापमान कम होता जाएगा। ठिठुरन वाली ठंड रहेगी। सुबह और रात को कोहरा छाएगा जोकि सप्ताह के आखिर में और घना होने की संभावना है। यह है हाल रविवार की सुबह लोगों का स्वागत कोहरे ने किया। तड़के चार बजे से कोहरा पड़ना शुरू हुआ और नौ बजे तक रहा। इसके बाद धूप निकलना शुरू हुई। दोपहर को धूप की तेजी से ठंड से राहत दिलाई। क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में अगले आठ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ से पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिनों दो दिन लगातार बर्फबारी हुई है, जो कि धूप निकलने से गलने लगी है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गलन भी बढ़ी है। उत्तर पश्चिम दिशा की हवाएं चल रही है, जिनमें नमी अधिक होती है। इससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। इतना रह सकता है तापमान मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.