Move to Jagran APP

अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सूबे में महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। दुष्कर्म और हमले की घटनाएं यूपी में जंगलराज के हालात बयां कर रही हैं।

By Edited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 02:38 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 02:39 AM (IST)
अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : अजय कुमार लल्लू
अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : अजय कुमार लल्लू

बरेली, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सूबे में महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। दुष्कर्म और हमले की घटनाएं यूपी में जंगलराज के हालात बयां कर रही हैं। विरोध में आवाज उठा रहे विपक्षी नेताओं पर भाजपा पुलिस के जरिये लाठियां बरसा रही है। जेल भेज रही है। सरकार कुछ भी कर ले मगर विरोध की आवाज दबा नहीं पाएगी। कांग्रेसी न लाठी-गोली से डरेंगे और न जेल जाने से।

loksabha election banner

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बरेली में संगठनात्मक मजबूती के लिए समीक्षा बैठक करने गुरुवार दोपहर पहुंचे लल्लू ने डोहरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी। कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि उनका ट्विटर अकाउंट कौन हैंडल कर रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। यह जंगलराज नहीं तो और क्या है।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की कांग्रेस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रही है। पार्टी के बड़े से छोटे नेता तक सभी पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। कांग्रेस गांव, गरीब, खेत, खलिहान, शहर तक संघर्ष जारी रखेगी। जनता का साथ देना जुल्म है तो हम जेल जाने को भी तैयार हैं। पत्रकारों से वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ व मेरठ मंडलों के सभी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती और विस्तार के संबंध में चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने किया। समीक्षा बैठक में दौरान यूसफ अली तुर्क, बदरुद्दीन कुरैशी, अनिल यादव के अलावा बरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, इलियास अंसारी, पारस शुक्ला, जिया उर रहमान समेत जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं का जाना हाल बैठक समाप्त होने के बाद लल्लू ब्रह्मस्वरूप सागर के आवास पहुंचे। यहां से देर शाम मोटरसाइकिल से विष्णु शर्मा के कोहाड़ापीर चाहबाई स्थित निवास पर पहुंचे और उनके परिवार वालों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। सोशल मीडिया में पोस्ट के चलते विष्णु शर्मा को लॉकडाउन के दौरान जेल भेज दिया गया था। इसके बाद वह पीसीसी सदस्य शकुंतला जौहरी को देखने उनके घर पहुंचे। यहां से वह रात 8.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.