पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी कराएंगे आनलाइन प्रतियोगिता
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन प्रतियोगिता कराएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।
शाहजहांपुर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन प्रतियोगिता कराएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की 76वी वर्षगांठ पर गतवर्ष की तरह इस बार भी 12-13 सितंबर को ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में 16 से 22 साल तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता को लैपटॉप, दूसरा पुरस्कार मोबाइल व तीसरा पुरस्कार साइकिल दी जाएगी। प्रतियोगिता की सफलता के लिए टीमों का भी गठन किया गया। इस मौके पर इंटक अध्यक्ष पवन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री शर्मा, अतीतबागी, अनूप वर्मा, अश्वनी द्विवेदी, फुरकान अहमद, अदीब अहमद, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।