Move to Jagran APP

बरेली में कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे कार्यकर्ता

बरेली के ठिरिया बुजुर्ग गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिये सड़कों पर उतर आया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 04:37 PM (IST)
बरेली में कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे कार्यकर्ता
बरेली में कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे कार्यकर्ता

बरेली, जेएनएन। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने स्थानीय स्तर पर अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। राजनीतिक दलों के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा दिए जाने के बाद स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उसी के अनुसार जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कवायद में जुटे नजर आ रहे है। सभी दल बूथ स्तर पर पार्टियों को मजबूत करने में लगी हुई है।

loksabha election banner

इसी क्रम में बरेली के ठिरिया बुजुर्ग गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिये सड़कों पर उतर आया है। जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा आज देश को कांग्रेस की जरूरत है सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि लोगों को समझना होगा देश को भाजपा सरकार कहाँ ले जा रही है। इस बात पर विचार भी करना होगा। कांग्रेस देश के किसानों के साथ खड़ी है। जिला महासचिव मिर्जा मुराद बेग, अनीस अहमद खां , मनोज शर्मा,रामपाल माली, केहरि सिंह मौर्या, शेख रिज़वान वारसी, बिलाल खा ,अकरम सैफ़ी, राजीव कुमार सारस्वत, कमल राना, अजय शर्मा, नदीम अख्तर, टिंकू भारद्वाज, मनोज गुप्ता,सत्यवीर सागर, भोले कश्यप , आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.