Move to Jagran APP

Congress Party News : छत्तीसगढ़ के राज्यमंत्री सफी अहमद बोले- बरेली में कांंग्रेस की स्थिति मजबूत, पूरे दमखम के साथ लड़ रही चुनाव

Panchayat Chunav Congress Party News जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ा रही है। यही नहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों को देखते हुए लोग कांग्रेस की ओर अपना रूख कर रहे हैं। बरेली में कांग्रेस मजबूत स्थिति में हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 01:54 PM (IST)
Congress Party News : छत्तीसगढ़ के राज्यमंत्री सफी अहमद बोले- बरेली में कांंग्रेस की स्थिति मजबूत, पूरे दमखम के साथ लड़ रही चुनाव
Congress Party News : छत्तीसगढ़ के राज्यमंत्री सफी अहमद बोले- बरेली में कांंग्रेस की स्थिति मजबूत

बरेली, जेएनएन। Panchayat Chunav Congress Party News : जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ा रही है। यही नहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों को देखते हुए लोग कांग्रेस की ओर अपना रूख कर रहे हैं। बरेली में कांग्रेस मजबूत स्थिति में हैं। यह बात शनिवार को बरेली पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यमंत्री सफी अहमद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

loksabha election banner

शनिवार को सिविल लाइंस स्थित नेहरू युवा केंद्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को लेकर और प्रत्याशियों की एक बैठक भी की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की। वहीं सभा के बाद कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य के 19 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया।

नामांकन से पूर्व नेहरू युवा केंद्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट दर्जा मंत्री और बरेली जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी शफी अहमद खान ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़ रही है।

मुख्य रूप से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन, प्रवक्ता राज शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, इलियास अंसारी, डॉ. मेहंदी हसन, ताराचंद दिवाकर, केके दीक्षित आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.