Move to Jagran APP

जेल में बंद प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर बरेली में कांग्रेसियों ने जताया मौन प्रतिवाद

20 मई से जेल में बंद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए शनिवार को जिले में कांग्रेसियों ने अपना मौन प्रतिवाद जताया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 07:07 PM (IST)
जेल में बंद प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर बरेली में कांग्रेसियों ने जताया मौन प्रतिवाद
जेल में बंद प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर बरेली में कांग्रेसियों ने जताया मौन प्रतिवाद

बरेली, जेएनएन। 20 मई से जेल में बंद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए शनिवार को जिले में कांग्रेसियों ने अपना मौन प्रतिवाद जताया। जिसके तहत कांग्रेसी चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास रिहाई की मांग को लेकर बैठे। जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई के लिए सरकार से मांग कर रही है। जिसके तहत कांग्रेसियों ने छह जून को लल्लू कह महारसोई व पोस्टर के जरिए सरकार पर निशाना भी साधा था।

loksabha election banner

चौकी चौराहे पर धरने में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन व पार्टी जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी समेत कुछ कांग्रेसी ही मौन प्रतिवाद करते नजर आए। इस दौरान अध्यक्ष व नेता आपस में लगातार बातचीत करते रहे। जिलाध्यक्ष व पूर्व महापौर ने कई बार लोगों को इशारा करके मौन रहने को भी कहा। मौन प्रतिवाद में पर्चे के माध्यम से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को न्याय दिलाने के लिए न्यायपालिका पर भरोसा जताया है।

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी को विरोधी मानसिकता बताया। कांग्रेसियों का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद हैं। मौन प्रतिवाद करने वालों में कुमकुम शर्मा, सुचित्रा सिंह, चारू मेहरोत्रा, राज शर्मा, राकेश सक्सेना, डा. मेंहदी हसन, संगीता कौशल, महेंद्र सिंह, इमरान रजा, हर्ष बिसारिया मौजूद रहे।

वहीं मंडल के अन्य जनपदों शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं में भी कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.