Move to Jagran APP

Congress Committee News : बरेली में पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले- पूंजीपति मित्रों के लिए थोपे जा रहे तीन काले कानून

Congress Committee News बरेली की आंवला तहसील में आयोजित किसान चौपाल में पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि अपने पूंजीपति मित्रो को मजबूत करने के लिए ये तीन काले कानून जबरन थोपे गए है। कांग्रेस जिसका विरोध कर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ खड़ी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 09:39 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 05:34 PM (IST)
Congress Committee News : बरेली में पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले- पूंजीपति मित्रों के लिए थोपे जा रहे तीन काले कानून
Congress Committee News : बरेली में पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले- पूंजीपति मित्रों के लिए थोपे जा रहे तीन काले कानून

बरेली, जेएनएन। Congress Committee News : सरकार किसानों पर जबरन तीनों कृषि कानूनों को थोपने का काम कर रही है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आंवला तहसील में आयोजित किसान चौपाल में पूर्व विधायक संजय कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि अपने पूंजीपति मित्रो को मजबूत करने के लिए ये तीन काले कानून जबरन थोपे गए है।

loksabha election banner

कांग्रेस जिसका विरोध कर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ खड़ी है। यह देश कृषि प्रधान देश रहा है और हमेशा रहेगा। केंद्र सरकार हिटलरशाही करते हुए अडानी और अंबानी का देश बनाना चाहती है। पूर्व में रही कांग्रेस की सरकारों ने देश की सरकारी संपत्ति बनाई थी।

सरकार एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, एलआइसी जैसी तमाम संपत्ति चुनाव में सहयोगी रहे अडानी और अंबानी के नाम कर रही है। देश की जनता सब समझ चुकी है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही भाजपा सरकार के हर गलत फैसले का जनहित में विरोध किया है।

जबकि सपा और बसपा भाजपा के हर फैसले में बराबर की शरीक है। इस दौरान राज शर्मा, दिनेश, महेश चंद्रा, राजन उपाध्याय, डबल सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, शैलेंद्र सक्सेना, सरफराज बेग, हाजी इस्लाम बब्बू, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.