Move to Jagran APP

CM Badaun Visit : नौ नवंबर को बदायूं आ सकते है सीएम, कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर तैयारियों में जुटा प्रशासन, सहसवान पहुंचे एसएसपी

CM Yogi Adityanath Badaun Visit विधानसभा चुनाव से पहले हर जिले का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले सप्ताह नौ नवंबर को बदायूं आएंगे। कार्यक्रम तो अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन शासन से मिले मौखिक निर्देशों के आधार पर तैयारी शुरू कर दी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 05:59 PM (IST)
CM Badaun Visit : नौ नवंबर को बदायूं आ सकते है सीएम, कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर तैयारियों में जुटा प्रशासन, सहसवान पहुंचे एसएसपी
CM Badaun Visit : नौ नंबर को बदायूं आएंगे सीएम, कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर तैयारियों में जुटा प्रशासन

बरेली, जेएनएन। CM Yogi Adityanath Badaun Visit : विधानसभा चुनाव से पहले हर जिले का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले सप्ताह नौ नवंबर को बदायूं आएंगे। कार्यक्रम तो अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन शासन से मिले मौखिक निर्देशों के क्रम में सहसवान में संभावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू करा दी गई है। प्रमोद इंटर कालेज में शिलान्यास, लोकार्पण के साथ जनसभा की बात कही जा रही है। जिलाधिकारी दीपा रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह बुधवार को सहसवान पहुंचे। हेलीपैड से लेकर मंच तक बनवाने के लिए जगह का जायजा लिया। अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं, तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

loksabha election banner

प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री 2018 में जिले के दौरे पर आए थे। उस समय कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और वापस लौट गए थे। विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई पड़ने लगी है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान भी शुरू हो चुका है। इस बीच मुख्यमंत्री के दौरे का संकेत मिल गया है। पिछले दिनों उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के चलते यहां गंगा और रामगंगा नदियों में बाढ़ आई थी, इससे दातागंज और सहसवान विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित गांवों में हुए नुकसान का सर्वे भी कराया जा चुका है, अब तक नौ करोड़ की क्षति का आंकलन भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के साथ वह बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा का भी वितरण कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के नौ नवंबर को सहसवान में आने का कार्यक्रम है। खुद आयोजन स्थल का जायजा लिया है, तैयारी शुरू कर दी गई है।

डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डा.ओपी सिंह के बुधवार को अचानक सहसवान पहुंचने से अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि नौ नवंबर को यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लग रहा है। प्रमोद इंटर कालेज के मैदान में तैयारी शुरू करा दी गई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी महीपाल सिंह, एआरटीओ सुहेल अहमद, तहसीलदार शिवओम शर्मा, सीओ अनिरूद्ध सिंह, कोतवाल संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.