Move to Jagran APP

शहर बनेगा स्मार्ट, अवैध रूप से चल रही 150 डेयरियों पर लगाया व्यावसायिक कर

नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुरूआत जोन एक और दो से की गई है जहां शुक्रवार को करीब डेढ़ सौ डेयरियों पर व्यावसायिक कर लगाया गया। जल्द सभी डेयरियों पर व्यावसायिक टैक्स लगाया जाएगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:56 PM (IST)
शहर बनेगा स्मार्ट, अवैध रूप से चल रही 150 डेयरियों पर लगाया व्यावसायिक कर
जोन एक और दो में करीब डेढ़ सौ डेयरियों पर व्यावसायिक टैक्स लगाया है

 बरेली, जेएनएन।   नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुरूआत जोन एक और दो से की गई है, जहां शुक्रवार को करीब डेढ़ सौ डेयरियों पर व्यावसायिक कर लगाया गया। जल्द सभी डेयरियों पर व्यावसायिक टैक्स लगाया जाएगा। 

loksabha election banner

शहर में करीब 1.42 लाख लोग नगर निगम के करदाता हैं। यहां संचालित होने वाली करीब 860 डेयरियां आवासीय स्थल पर ही अवैध रूप से व्यावसायिक कार्य कर रही हैं। इनमें से तमाम ऐसी डेयरियां हैं, जिनसे अब तक नगर निगम कोई टैक्स नहीं वसूल रहा था। ये डेयरियां शहर को गंदा कर रही हैं। डेयरियों से गोबर नालियों व सीवर लाइन में बहाया जा रहा है। इससे नालियों व सीवर लाइनें चोक हो रही हैं। डेयरियों से निकलने वाला गोबर सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध उठ रही है। वर्षों से इन डेयरियों को शहर से बाहर भेजने के नगर निगम के प्रयास पूरे नहीं हो पाए। ऐसे में नगर निगम ने इन डेयरियों पर व्यावसायिक टैक्स लगाने की योजना बनाई। इसके तहत शुक्रवार से डेयरियों पर टैक्स लगाना शुरू किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि उन्होंने जोन एक और दो में करीब डेढ़ सौ डेयरियों पर व्यावसायिक टैक्स लगाया है। जल्द उन्हें बिल भेजे जाएंगे। 

दस टीमों ने डेयरियों की पैमाइश की 

टैक्स विभाग की दस टीमें शुक्रवार को शहर में चल रही अवैध डेयरियों के निरीक्षण को पहुंची। वहां उन्होंने डेयरियों के क्षेत्रफल को देखा। उसकी पैमाइश की और उस आधार पर व्यावसायिक टैक्स की गणना की। अगले हफ्ते सभी डेयरी स्वामियों को नए बिल भेजे जाएंगे। 

वर्जन 

शहर में संचालित डेयरियों पर व्यावसायिक टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। जल्द उनके बिल जारी कर टैक्स की वसूली की जाएगी। 

अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.