Chinese Manjha Mishap News : हाईटेंशन लाइन से चाइनीज मांझा छूने से उतरा करंट, पतंग उड़ा रहा बच्चा झुलसा, हालत गंभीर
Chinese Manjha Mishap News छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चे के चाइनीस मांझे में हाईटेंशन लाइन छूने के बाद अचानक करंट उतर आया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बरेली, जेएनएन। Chinese Manjha Mishap News : छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चे के चाइनीस मांझे में हाईटेंशन लाइन छूने के बाद अचानक करंट उतर आया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार शाम थाना क्षेत्र के सनईया रानी गोटिया गांव में हुई। बताया जाता है कि 12 वर्षीय समीर अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था।
इसी दौरान पतंग से जुड़े चाइनीस मांझा 33000 की लाइन पर टकरा गया जिससे मांझे में करंट उतर आया। हाई वोल्टेज करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। वह काफी देर तक अचेत अवस्था में छत पर ही पड़ा रहा। पड़ोस की छत पर पतंग उड़ा रहे दूसरे बच्चे ने घटना उसके स्वजन को दी। बच्चे के स्वजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े जहां डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा है।उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।वही हाई वोल्टेज करंट से समीर के घर का लिंटर चटक गयी।
हाई वोल्टेज करंट उतरने से फुके कई घरों के उपकरण
मांझे में हाई वोल्टेज करंट उतरने के बाद आसपास के कई घरों,दुकान व कंप्यूटर कैफे के बिजली उपकरण फुंक गए। पड़ोस में रहने वाले आजम का कहना है कि उनके घर का टीवी फूंक गया। वही लियाकत कहते हैं कि उनकी घर की कई ट्यूबलाइट खराब हो गई कई लोगों के घर के फ्रिज व अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण खराब हुए।