Move to Jagran APP

Child Marriage News : 10 की दुल्हन 12 साल का दूल्हा देख भड़की यूपी पुलिस, परिजनाें से बोली- जाओगे जेल, जानिए आगे क्या हुआ

Child Marriage News 10 साल की बच्ची को यह भी नहीं पता चला कि शादी के मायने क्या होते हैं। पढऩे और खेलने की उम्र में उसे दुल्हन बनाकर बैठा दिया। दूल्हा की पोशाक में 12 साल का बच्चा था जोकि रिश्तों की परिभाषा तक ठीक से नहीं जानता।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 05:16 PM (IST)
Child Marriage News : 10 की दुल्हन 12 साल का दूल्हा देख भड़की यूपी पुलिस, परिजनाें से बोली- जाओगे जेल, जानिए आगे क्या हुआ
10 की दुल्हन 12 का दूल्हा देख भड़की यूपी पुलिस, परिजनाें से बोली- जाओगे जेल, जानिए आगे क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। Child Marriage News : 10 साल की बच्ची को यह भी नहीं पता चला कि शादी के मायने क्या होते हैं। पढऩे और खेलने की उम्र में उसे दुल्हन बनाकर बैठा दिया। दूल्हा की पोशाक में 12 साल का वह बच्चा था, जोकि रिश्तों की परिभाषा तक ठीक से नहीं जानता। गुरुवार की रात को दोनों परिवारों ने उनकी शादी करा दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची, मगर देर हो चुकी थी। दोनों पक्षों से लिखित में लिया गया कि बच्ची के बालिग होने का इंतजार करेंगे, इसके बाद विदा की जाएगी।

loksabha election banner

क्योलडिय़ा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची का पड़ोसी गांव के निवासी किशोर से रिश्ता तय किया गया था। गुरुवार को बरात पहुंची। आनन-फानन शादी करा दी गई। जानकारी पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि फेरे हो चुके हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों के मां, पिता व बरातियों को फटकार लगाई। कहा कि बाल विवाह में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस पर दोनों पक्षों ने माफी मांगी। हालांकि दुल्हन की उम्र 14 व दूल्हा की उम्र 16 साल बताते हुए कहा कि अभी विदाई नहीं करेंगे। लड़की के बालिग होने के बाद ही विदा कराई जाएगी। दोनों पक्षों से इस बारे में लिखित में लिया गया है। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लौटा दी गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.