Move to Jagran APP

बरात आने में कुछ ही समय रह गया था, सभी मेहमान आ चुके थे, फिर भी नहीं हो सकी शादी, जानिये क्या थी वजह

Child Marriage in Bareilly बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को एक लड़की की शादी होनी थी।बरात मुरादाबाद से आनी थी।बरात आने में कुछ समय ही रह गया था। सब तय समय के अनुसार हो रहा था लेकिन इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 02:41 PM (IST)
बरात आने में कुछ ही समय रह गया था, सभी मेहमान आ चुके थे, फिर भी नहीं हो सकी शादी, जानिये क्या थी वजह
बरेली में नाबालिग लड़की की कराई जा रही थी शादी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई

बरेली, जेएनएन। Child Marriage in Bareilly : बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को एक लड़की की शादी होनी थी।बरात मुरादाबाद से आनी थी।बरात आने में कुछ समय ही रह गया था। सब कुछ तय समय के अनुसार हो रहा था लेकिन इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। दरअसल लड़की के किसी करीबी रिश्तेदार ने पुलिस में शिकायत कर दी कि लड़की बालिग नहींं है।इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।जांच पड़ताल में लड़की एक महीने छोटी निकली। इस पर पुलिस ने शादी रुकवा दी।

loksabha election banner

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को एक अजीब मामला सामने आया है। एक लड़की की बरात आनी थी लेकिन किसी करीबी ने यह कहते हुए शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से कर दी कि लड़की बालिग नहीं है। इसके बाद भी लेकिन उसके घर वाले उसकी शादी कर रहे हैंं।मामले की जांंच पड़ताल करने पुलिस पहुंंची तब आधार कार्ड के हिसाब से तो लड़की बालिग थी लेकिन मार्कशीट के हिसाब से एक महीना कम था। इस कारण शादी ना हो सकी।

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांंव में एक युवती की बरात मुरादाबाद से शुक्रवार को आनी थी। घर वालों ने शादी हाल भी कर लिया था। लड़की पक्ष ने सारी तैयारी भी कर रखी थी। कारीगर खाना बना रहे थे। लेकिन सभी कुछ धरा का धरा रह गया। फिलहाल चर्चा यह भी है दो गाड़ी मेहमान आए थे। मेहमानों को और बरातियों को खाना खिलाकर वापस भेज दिया जाएगा। एक महीने बाद जब लड़की बालिग हो जाएगी तब शादी होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.