Move to Jagran APP

मौसम में आए बदलाव से फसलों को नुकसान, 20 मार्च तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

मौसम में आया बदलाव इंसान के साथ फसलों पर भी असर डाल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के न होने से इस बार गर्मी हर साल के मुकाबले मार्च में ज्यादा पड़ रही है। मार्च में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 04:29 PM (IST)
मौसम में आए बदलाव से फसलों को नुकसान, 20 मार्च तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना
मौसम में आया बदलाव इंसान के साथ फसलों पर भी असर डाल रहा है।

बरेली, जेेएनएन। मौसम में आया बदलाव इंसान के साथ फसलों पर भी असर डाल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के न होने से इस बार गर्मी हर साल के मुकाबले मार्च में ज्यादा पड़ रही है। मार्च में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले सात दिनों में ही पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। खास बात कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा। वहीं, रातें तुलनात्मक रूप से ठंडी होंगी। पंत नगर कृषि विश्व विद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह बताते हैं कि फसल में होने वाले बदलाव से अधिकांश फसल मसलन, गेहूं, चना और जौ समय से पहले पककर तैयार हो जाएगी। वहीं, इससे एक नुकसान भी होगा। समय से पहले तेज गर्मी की वजह से फसल पहले तैयार हो रही हैं। इससे तैयार हो रही फसल में अनाज सिकुड़ जाएगा। यानि उपज भी कम हो सकती है। फसल में अनाज तुलनात्मक रूप से छोटा होने के आसार हैं। वहीं, दिन रात के तापमान में अंतर होने से लोगों को मौसम बीमार भी कर सकता है।

loksabha election banner

 शुक्रवार को मौसम ने ली करवट 

वहीं, शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को जहां कड़ी धूप थी, वहीं शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए रहे। पर्वतीय क्षेत्र में असामान्य बदलाव का असर बरेली पर भी दिख रहा है। दरअसल, पर्वतीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार हैं। हालांकि बेहद हल्के विक्षोभ की वजह से जिले में महज मामूली बूंदाबांदी के ही संकेत हैं। आसमान में बादल होने की वजह से अधिकतम तापमान एक या दो दिन मामूली रूप से गिरेगा। अगले कुछ दिन रातें भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा ठंडी रहेंगी।

20 मार्च तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

दो दिन कुछ राहत के बाद गर्मी फिर तेजी से बढ़ेगी। 20 मार्च के करीब तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान कुछ कम रहेगा, यह 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। समय से पहले गर्मी बढ़ी है, तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। इसका असर फसलों पर भी दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.