Independence Day : बरेली में आजादी का जश्न, फोटो में देखे झलकियां Bareilly News
15 अगस्त के दिन उत्साहित बच्चों ने चंदयान 2 और अनुच्देद 370 हटने का निर्णयों का स्वागत को कुछ इस तरह प्रदर्शित किया। फोटो अजय शर्मा
बरेली, जेएनएन : भारत दुनिया का सबसे बड़ा लाेकतंत्र देश है। आज देश 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी की इस वर्षगांठ पर शहर में भी लोग उत्साह से लबरेज हैं। तिराहे, चौराहे, बाजार, सरकारी दफ्तर, भवन सभी दुल्हन की तरह सजे हैं। 15 अगस्त का दिन भारतीय लोकतंत्र और हर भारतीय के लिए काफी खास दिन है। यही वह दिन है जब भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। इस मौके पर बरेली मंडल में कुछ इस तरह स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। फोटो में देखें झलकियां...
बरेली के पटेल चौक पर तिरंगे के साथ लोगों ने फूल बांटे। जागरण
बरेली में लोगों ने एक साथ स्वतंत्रता दिवस मनाकर सौहार्द की मिसाल पेश की। जागरण
पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण करते डीएम वैभव श्रीवास्तव। जागरण
पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। जागरण
शाहजहांपुर में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। जागरण
शाहजहांपुर में पुलिसकर्मियों ने कुद इस तरह स्वतंत्रता दिवस मनाया। जागरण
बदायूं में कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहरण किया। जागरण