Move to Jagran APP

CBSE Board : सीबीएसई बोर्ड ने लिया अहम फैसला, कल्चरल हैरिटेज क्लब से बढ़ाएगा छात्रों का कौशल

CBSE Board कल्चरल हैरिटेज क्लब से न सिर्फ बच्चे अपनी भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे बल्कि उनका कौशल भी बढ़ेगा। सीबीएसई ने बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के लिए विशेष पहल की है। इसके लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों में कल्चरल हैरिटेज क्लब गठित करने के निर्देश दिए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 05:32 PM (IST)
CBSE Board : सीबीएसई बोर्ड ने लिया अहम फैसला, कल्चरल हैरिटेज क्लब से बढ़ाएगा छात्रों का कौशल
CBSE Board : सीबीएसई बोर्ड ने लिया अहम फैसला, कल्चरल हैरिटेज क्लब से बढ़ाएगा छात्रों का कौशल

बरेली, जेएनएन। CBSE Board : कल्चरल हैरिटेज क्लब से न सिर्फ बच्चे अपनी भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे बल्कि उनका कौशल भी बढ़ेगा। सीबीएसई ने बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के लिए विशेष पहल की है। इसके लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों में कल्चरल हैरिटेज क्लब गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल से बोर्ड का उद्देश्य नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति, शास्त्रीय संगीत और धरोहर के प्रति ज्ञानवर्धन करना है।

loksabha election banner

बोर्ड के अनुसार बच्चों के सर्वागीण विकास में समग्र शिक्षा का विशेष महत्व है। समग्र शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियां बच्चों के भविष्य को रोशन बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इनमें संगीत, नृत्य, कला एवं भारतीय संस्कृति आदि प्रमुख है। किसी भी व्यक्तित्व के निमार्ण में बचपन से ही नींव पड़नी चाहिए।

इसी उद्देश्य से स्कूलों में बोर्ड ने कल्चरल एंड हैरिटेज क्लब गठित करने की पहल की है। सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि कल्चरल हैरिटेज बच्चों में संतुलन, स्वयं की संतुष्टि जैसे भाव विकसित करते हैं, जो उनके जीवन को सहज और सशक्त बनाता है। सशक्त और सहज व्यक्तित्व ही सशक्त देश के निर्माण में भूमिका निभाता है।

नालेज पार्टनर के रूप में काम करेगी स्पिक मैके संस्था

इस क्लब के गठन में स्कूल स्पिक मैके संस्था नालेज पार्टनर के रूप में काम करेगी। कल्चरल हैरिटेज के दौरान संस्था अपने संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी, जिससे छात्रों को अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बोर्ड की ओर से कल्चरल हैरिटेज क्लब की पहल सराहनीय है। इसकी मदद जहां छात्रों को अपनी भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी तो वहीं उनकी प्रतिभा भी निखरेगी। स्कूल प्रबंधन को क्लब गठित करने के निर्देश दे दिए हैं। वीके मिश्रा, सिटी समन्वयक, सीबीएसई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.