CBSE Board Exam 2020 : मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इस एप पर प्रेक्टिस करने से मिलेगी सफलता Bareilly News
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं जो 20 मार्च तक चलेंगी। कई अहम विषयों के एग्जाम होने बाकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए ऑनलाइन मोबाइल एप की व्यवस्था की है।
बरेली, शशांक अग्रवाल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जो 20 मार्च तक चलेंगी। कई अहम विषयों के एग्जाम होने बाकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए ऑनलाइन मोबाइल एप की व्यवस्था की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दीक्षा एप पर सीबीएसई के क्वेश्चन बैंक, उनके उत्तर, वीडियो आदि अपलोड किये जा रहे हैं।
जिसके माध्यम से परीक्षार्थी सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं। सीबीएसई की जारी गाइडलाइन में स्कूलों को कहा गया है कि दीक्षा एप और क्वेश्चन बैंक के बारे में अभिभावकों व विद्यार्थियों के जागरुक करें। हालांकि सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि ये प्रश्न सिर्फ प्रैक्टिस के लिए ही हैं। इसका परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से कोई संबंध नहीं है।
एप पर दो हजार से ज्यादा प्रश्न
दीक्षा एप पर मौजूद क्वेश्चन बैंक में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के करीब दो हजार से ज्याद प्रश्न हैं। नोडल अधिकारी वीके मिश्र ने बताया कि प्रश्नों के जवाब देते वक्त यह ध्यान रखें कि एक ही सवाल के कई जवाब दिए जा सकते हैं। इसके लिए लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।
इस तरह करें डाउनलोड
क्वेशन बैंक के लिए प्लेस्टोर से दीक्षा एप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद बोर्ड, क्लास, ग्रेड के विकल्प का चयन करने बाद विषय चुनें और क्वेश्चन बैंक पर प्रश्न तलाश सकते हैं।
लैपटॉप के लिए अलग लिंक
एप पर स्कूल करिकुलम से जुड़ी सामग्री उपलब्ध है। कंप्यूटर व लैपटॉप के लिए भी अलग लिंक उपलब्ध कराया गया है। वेबसाइट पर भी प्रश्न देख सकते हैं।