बरेली के बहेड़ी में 19 दिन पहले हुए दुष्कर्म के मामले में अब मुकदमा दर्ज
घर के बाहर मवेशियों को चारा डालने पशुशाला गई किशोरी को गांव के ही युवक ने दबोच लिया। फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली, जेएनएन। घर के बाहर मवेशियों को चारा डालने पशुशाला गई किशोरी को गांव के ही युवक ने दबोच लिया। फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना सात नवंबर की बताई जा रही है। तहसील के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर बने पशुशाला में पशुओं के लिए चारा डालने गई थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित मुहम्मद राशिद ने उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। जबकि इस दौरान उसका साथी तस्लीम कमरे के बाहर पहरेदारी करता रहा।
सरेराह किशोरी से शोहदे ने की छेड़छाड़
बिशारतगंज के गांव में परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी को रास्ते में रोककर शोहदे ने छेड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने अपने घर वालों को जानकारी दी तो उसकी मां ने गांव के ही अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंचार्ज थाना प्रभारी अमित बालियान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
बरेली के बिछड़े बच्चे को बदायूं पुलिस ने स्वजनों से मिलाया
बदायूं : बिछड़े बच्चों को उनके अपनों से मिलाने का अभियान पुलिस ने शुरू किया है। शहर में अपनों से बिछड़े एक बच्चे को पुलिस ने उसके पिता से मिलवाया। बुधवार दोपहर इंदिरा चौक से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि करीब दस साल का बच्चा अपने स्वजनों से बिछड़ गया है। यह जानकारी होते ही पुलिस की दो संयुक्त टीम वहां पहुंचीं और बच्चे का नाम पता पूछा। बच्चे ने अपना नाम शिवकुमार पुत्र राजेंद्र निवासी गांव बमियाना थाना भमोरा जिला बरेली बताया। पुलिस ने उसके स्वजनों की तलाश शुरू की। फिर बच्चे को स्वजनों की सुपुर्दगी में दिया।