शाहजहांपुर में भाजयुमाे नेता समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या रही वजह
Case Register on BJYM Leader in Shahjahanpur शाहजहांपुर में मंडी समिति में आरएफसी द्वितीय के केंद्र पर 23 नवंबर को धान लेकर आए किसान के साथ हुए हुई मारपीट मामले में भाजयुमो नेता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली, जेएनएन। Case Register on BJYM Leader in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में मंडी समिति में आरएफसी द्वितीय के केंद्र पर 23 नवंबर को धान लेकर आए किसान के साथ हुए हुई मारपीट मामले में भाजयुमो नेता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिंधौली ब्लाक के गांव कटौल निवासी अश्विनी सिंह व दीवाली गांव निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर को वे लोग मंडी में धान की एक ट्राली लेकर आए थे। जिसकी तौल केंद्र प्रभारी रविकांत ने की थी। दूसरी ट्राली 23 नवंबर को लेकर गौरव ने अपने बटाईदार हरिराम, सत्यम मिश्र, को ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंडी भेजा। जहां ट्रैक्टर ड्राइवर हरिराम को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला व भाजयुमो के विधानसभा कोषाध्यक्ष विपिन मिश्रा व अन्य लोगों ने पीटा। जातिसूचक गालियां दीं। साथ में आए सत्यम का फोन छीन लिया।
तमंचा लगाकर कार्यालय मे लेकर चले गए। अश्वनी सिंह पर 50 हजार रुपे लेकर आने का दबाब बनाया। विरोध करने पर बंधक बनाकर अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर अन्य किसान पहुंचे तो आरोपित भाग गए। पुलिस ने इस मामले में राजेश शुक्ला, विपिन मिश्र व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हम अपना धान बेचने मंडी गए थे। वहां शिकायतकर्ताओं का किसी से विवाद हुआ था। हमारा नाम बेवजह षड़यंत्र के तहत शामिल किया गया। जांच में सब साफ हो जाएगा। विपिन मिश्र, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष
जो लोग मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। उनका धान दूसरे सेंटरों पर पड़ा था। हमारे सेंटर पर इनका धान तौला भी नहीं गया। सीसीटीवी में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा