Move to Jagran APP

CAA : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बरेली की जनता से मांगा समर्थन Bareilly News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदेश सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जितने भी राष्ट्रीय मुद्दे थे छह महीने में उनका समाधान कर दिया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 01:55 PM (IST)
CAA : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बरेली की जनता से मांगा समर्थन Bareilly News
CAA : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बरेली की जनता से मांगा समर्थन Bareilly News

बरेली, जेएनएन: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदेश सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जितने भी राष्ट्रीय मुद्दे थे, छह महीने में उनका समाधान कर दिया। चाहे कश्मीर से धारा 370 को हटाना हो, अयोध्या में राममंदिर निर्माण या फिर धार्मिक उत्पीड़न का शिकार पड़ोसी देश के नागरिकों को भारत की नागरिकता देने की बात हो। सभी में सरकार ने वादा पूरा किया, समाधान की दिशा में आगे बढ़े।

loksabha election banner

वह आंवला के बड़ा बाजार मैदान में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मुद्दों का जिस तेजी से समाधान किया, उससे यह बात साबित हो गई कि मोदी हैं तो मुमकिन है। देश के लिए बड़े फैसलों के साथ जनहित को सामने रखकर 126 योजनाएं तैयार कीं। किसानों, मजदूरों तक लाभ पहुंचाया। हर गांव तक बिजली पहुंचाई। सड़कें बनवाईं, आवास दिए। शिक्षा के इंतजाम किए। गरीबों के इलाज को आयुष्मान योजना लेकर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है।

ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, शहर विधायक अरुण कुमार दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्वविजय सिंह शाक्य, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल और बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, अंकित माहेश्वरी आदि भी उपस्थित रहे। भीड़ से सीएए के समर्थन में हाथ भी उठवाए गए। संगठन महामंत्री प्रदेश का आंवला जाते समय भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरवेंद्र यादव की अगुवाई में स्वागत किया गया।

गायत्री महायज्ञ में आहुति देने पहुंचे सुनील बंसल

ग्राम डप्टाश्यामपुर में चल रहे 108 कुंडलीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने आचार्य से तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। यज्ञ में आहुति भी दी। यहां पर गायत्री शक्ति पीठ के डा रामसिंह ने बताया कि 108 कुण्डलीय यज्ञ कार्यक्रम में यज्ञ के अलावा दीक्षा,विद्या आरंभ, मुंडन, पुण्यस्मरण व जनेऊ संस्कार भी किये जा रहे हैं।

आंवला विधायक ने कहा-शाहीन बाग का धरना आतंकवाद

आंवला के भाजपा विधायक एवं पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आंवला, बड़ा बाजार में आयोजित जनसभा के बाद न्यूज चैनलों से वार्ता के दौरान कहा कि रास्ता रोकना हिंसा है, आतंकवाद है। बोले कि शाहीन बाग के धरने की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। यह कानूनन अपराध है।

सीएए का मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है। न ही मुसलमान इससे फिक्रमंद हैं। बस इसे लेकर विपक्षी दल भ्रम पैदा कर रहे हैं। रात को जागरण से बातचीत करते हुए धर्मपाल सिंह ने वीडियो में कही बातों की पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन बाग में सुखाधिकार अधिनियम (ईजमेंट एक्ट) का हनन हो रहा है। यह नागरिक ¨हसा है। अब इस पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.