UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली में बसपा ने 11 समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की
UP Panchayat Chunav 2021 बहुजन समाज पार्टी ने जिले में समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा की। तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय पर हुई बैठक के बाद पहले चरण में 11 वार्डों से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा हुई है।
बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : बहुजन समाज पार्टी ने जिले में समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा की। तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय पर हुई बैठक के बाद पहले चरण में 11 वार्डों से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन , मुरादाबाद व बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नगीना सांसद गिरीश चंद्र, पूर्व मंत्री व मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम की संस्तुति मिलने के बाद मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने 11 वार्डों के समर्थित प्रत्याशी चुने। वार्ड-48 से वसीम अहमद, वार्ड-06 से सर्वेश कुमार गंगवार, वार्ड-09 से राजेंद्र कुमार, वार्ड-15 से भूप सिंह, वार्ड-23 से बुद्धसेन मौर्य, वार्ड-35 से शमशाद अंसारी, वार्ड-10 से रामदास कश्यप को पार्टी ने समर्थन दिया। वहीं, वार्ड-37 से फहीम खां प्रधान, वार्ड 40 से वीना पाल, वार्ड 47 से राजेंद्र पटेल, वार्ड-56 से पुष्पा कनौजिया और वार्ड 57 से किरन गंगवार को समर्थन मिला।