Move to Jagran APP

बहनजी के जन्मदिन पर बसपा और सपा का शो...'हम साथ-साथ हैैं'

बसपा सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिवस मंगलवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।

By Edited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 02:03 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 01:12 PM (IST)
बहनजी के जन्मदिन पर बसपा और सपा का शो...'हम साथ-साथ हैैं'
बहनजी के जन्मदिन पर बसपा और सपा का शो...'हम साथ-साथ हैैं'

जेएनएन, बरेली : वैसे तो हर साल ही बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन भव्य ढंग से मनाया जाता है। आयोजन होता है लेकिन, इस दफा उनके 63वें जन्मदिवस की रंगत कुछ खास थी। नेहरू युवा में मुख्य आयोजन था। बसपा नेताओं और समर्थकों की कतार सुबह से लगने लगी थी लेकिन, सबका ध्यान खींचा समाजवादी पार्टी की गर्मजोशी ने। महज रस्म अदायगी को पार्टी के नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। मंच पर सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय और समाजवाद का नारा बुलंद करने वाले दोनों दलों की जुगलबंदी देखने लायक थी। करीब चार घंटे चले कार्यक्रम को दोनों ही पार्टियों ने न केवल जनकल्याणकारी दिवस के रूप में उल्लास से मनाया। बल्कि विरोधियों को लगे हाथ संदेश भी दे दिया-हम साथ-साथ हैैं...। बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज को सपाइयों का केक खिलाना इस बात की गवाही भी बन गई। 

loksabha election banner

मंगलवार को कार्यक्रम में बरेली-मुरादाबाद मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज पूरन सिंह जाटव मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को ही निशाने पर रखा। कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में लोगों को महज ठगा है। साथ ही सपा-बसपा पदाधिकारियों से आने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तय प्रत्याशियों को पूरी ताकत से चुनाव जिताने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि ने बसपा सुप्रीमो के शासनकाल में हासिल उपलब्धियों और वोट देने के अधिकार में बाबा साहेब के योगदान के बारे में बताया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सागर और संचालन राजेंद्र गौतम ने किया। कार्यक्रम के अंत में कंबल वितरण किया गया। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को भी जन्मदिन की बधाई दी गई।

बसपा से यह पदाधिकारी रहे मौजूद
पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि नवनीत अग्रवाल, श्याम मूर्ति सिंह, राम कुमार पाल, जगदीश प्रसाद, रामवीर सिंह, अयोध्या प्रसाद गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष ब्रह्मïानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह टीटू, अंशू गंगवार, नसीम अहमद।

समाजवादी पार्टी से इनकी रही मौजूदगी
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, पूïर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, प्रमोद बिष्ट, हैदर अली, एडवोकेट प्रमोद यादव, अरविंद यादव, शमीम खां सुल्तानी, भारती चौहान, मयंक शुक्ला मोंटी, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

कुर्सियों का रंग भी लाल-नीला
नेहरू युवा केंद्र में कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियों का रंग भी लाल-नीला था। यानी बसपा और सपा का गठबंधन यहां भी झलक रहा था। हालांकि, कुछ सपाई पूïर्व सीएम अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन न मनाए जाने पर नाराज दिखे। उधर, बसपा के पूर्व जिला संयोजक सत्य प्रकाश कनौजिया ने एक कार्यक्रम आयोजित किया और बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर 63 कंबल बांटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.