टूटा मोबाइल खोलेगा लेखपाल की मौत का राज, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
बदायूं के सिविल लाइंंस निवासी राजीव सक्सेना सहसवान तहसील में लेखपाल थे। सोमवार को लाल फाटक और चनहेटी के मध्य ट्रैक किनारे उनका शव पड़ा मिला था। जीआरपी ने स्वजनों को घटना की जानकारी दे कर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
बरेली, जेएनएन। बदायूं के सिविल लाइंंस निवासी राजीव सक्सेना सहसवान तहसील में लेखपाल थे। सोमवार को लाल फाटक और चनहेटी के मध्य ट्रैक किनारे उनका शव पड़ा मिला था। जीआरपी ने स्वजनों को घटना की जानकारी दे कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें अधिक रक्त स्त्राव से मौत की पुष्टि होना बताया गया है। वहीं लेखपाल बरेली किस काम से और किससे मिलने आया था। यह अभी सवाल बना हुआ है।
लेखपाल के स्वजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। जिसके बाद अब जीआरपी शव के पास मिले टूटे मोबाइल के जरिए जांच में जुट गई है। जीआरपी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब टूटे मोबाइल से ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद कर रही है। बताया कि मिले मोबाइल की स्क्रीन टूटी है। इ इसके साथ ही वह बंद है। जिसे ठीक कराकर जानकारी जुटाई जाएगी। सफलता न मिलने पर मोबाइल की लोकेशन व कॉल हिस्ट्री भी निकलवाई जाएगी। जिससे मौत का सही कारण व जानकारी हो सके।