दौडती ट्रेन पर अचानक बरसने लगे पत्थर, जानिए क्यों हुआ ऐसा
बरेली-अलीगढ पैसेंजर अपनी रफतार से दौडी चली जा रही थी। सैकडों यात्री हल्की नींद में थे। अचानक कुछ आवाजें हुईं।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 12:13 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 12:13 PM (IST)
बरेली, जेएनएन: बरेली-अलीगढ पैसेंजर अपनी रफतार से दौडी चली जा रही थी। सैकडों यात्री हल्की नींद में थे। अचानक कुछ आवाजें हुईं। लोगों की आंख खुली तो देखा कि खिडकी पर अचानक पत्थ्र आकर लग रहे हैं। वे हडबडाए उठे मगर समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा। तब तक पत्थ्रों की संख्या बढने लगी। लोग तुरंत नीचे की ओर छिपे, तीन-चार मिनट बाद पत्थर गिरना बंद हुआ, तब तक ट्रेन विशारतगंज रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी।
दरअसल, वाकया गुरुवार सुबह का है। बरेली-अलीगढ पैसेंजर विशारतगंज रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पटरी किनारे खडे युवक ने अचानक पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कई पत्थर बोगी के अंदर तक पहुंच गए। बाद में सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को फोन किया । तब आई पुलिस ने आरोपित को पकडा। बताया जाता है कि उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें