Move to Jagran APP

BKU Movement News : पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना, बाेले किसान हाे रहा शाेषण का शिकार

BKU Movement News भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि किसान लगातार अधिकारियों की मनमानी व मंडी में बिचौलियों की भागीदारी के चलते शोषण का शिकार बनता जा रहा है। खेतों में अनाज पैदा करने वाला अन्नदाता मंडियों में अपना अनाज बेचने पहुंचता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 04:28 PM (IST)
BKU Movement News : पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना, बाेले किसान हाे रहा शाेषण का शिकार
BKU Movement News : पीलीभीत में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

बरेली, जेएनएन। BKU Movement News : पीलीभीत के बीसलपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति कार्यालय स्थित गेट पर धरना देते हुए पंचायत की।

loksabha election banner

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि किसान लगातार अधिकारियों की मनमानी व मंडी में बिचौलियों की भागीदारी के चलते शोषण का शिकार बनता जा रहा है। गेंहू खरीद हो चाहे धान खरीद, दोनों समय में कड़ी धूप में मेहनत कर अपने खेतों में अनाज पैदा करने वाला अन्नदाता मंडियों में अपना अनाज जब बेचने पहुंचता है, वहां पर केंद्र प्रभारी उसके अच्छे और साफ सुथरे अनाज को भी खराब व नमी बताकर उसे कई कई दिनों तक परेशान करते हैं।

उन्होंने कहा कि धान खरीद से पूर्व किसानों की होने वाली पैदावार और भूमि की जानकारी भी करवा लेना चाहिए। जिससे किसी भी किसान की खतौनी पर कोई भी आढ़ती फर्जी तरीके से अनाज केंद्रों पर न तुलवा सके। पंचायत में ओमप्रकाश, सुमित कुमार, रामनाथ, रामसरन पाठक, प्यूष, बघेल सिंह, गुरुबख्श सिंह बादल, नीतू देवी, आशा देवी, रामवती, रजनी, रामपाल, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गरीब बस्तियाें में किया फल वितरण 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से गरीब एवं दलित बस्तियों में फल वितरण किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप सोनकर के नेतृत्व में नगर की विभिन्न गरीब,दलित बस्तियों में फल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने गरीब दलित बस्तियों मे जा कर बच्चों को फल वितरण किए।

कहा कि आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। जिससे वह अपने समाज और देश की रक्षा कर सकें। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विकास वाल्मीकि ने समाज से सक्रिय रुप से अपना मत अपने समाज को मजबूत करने के लिए अवश्य करें। सीएम योगी जी को मजबूत करने कार्य करें। कार्यक्रम में जिला मंत्री विपिन त्यागी,अभिषेक महाजन,शेखर वाल्मीकि आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.