बदायूं में भाजयुमो की 28 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित, जानिए किसकाे मिली क्या जिम्मेदारी
Badaun BJYM District Committee बदायूं में भारतीय जनता युवा मोर्चा की 28 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने संयुक्त रूप से नवगठित कमेटी की सूची जारी की।
बरेली, जेएनएन। Badaun BJYM District Committee : बदायूं में भारतीय जनता युवा मोर्चा की 28 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने संयुक्त रूप से नवगठित कमेटी की सूची जारी की। प्रभात राजपूत, शिव शंखधार, शेखर सक्सेना, पीयूष शाक्य, अजीत प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, दिग्गज गुप्ता को महामंत्री, जोगेंद्र कश्यप, मुकेश यदुवंश, रजत प्रताप सिंह, राहुल सिंह, अर्पित शर्मा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा प्रीति बघेल कोषाध्यक्ष, रवि वाल्मीकि कार्यालय प्रभारी, निष्कर्ष प्रताप सिंह सोनक मीडिया प्रभारी, रवि सोलंकी इंटरनेट मीडिया प्रभारी, राकेश वर्मा सह इंटरनेट मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य को कार्याकरिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
सागर को भाजयुमो की कार्यकारिणी में मिला स्थान
कस्बा निवासी सागर शर्मा को भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोंगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। कपिल कुमार दादा, अर्जुन शर्मा, विक्रांत, कुणाल, हेमंत, दीपू, सहित आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।