Move to Jagran APP

BJP state president in Bareilly : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले, पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के लिए दर्पण की तरह काम करेगा

BJP state president in Bareilly पंचायत चुनाव को पूरी तरह से भगवा करने का ध्येय लेकर भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय में गुरुवार शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। पदाधिकारियों के साथ पंचातय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:24 AM (IST)
BJP state president in Bareilly : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले, पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के लिए दर्पण की तरह काम करेगा
बागी हुए पदाधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम, फिर होगी कार्रवाई।

बरेली, जेएनएन।BJP state president in Bareilly : पंचायत चुनाव को पूरी तरह से भगवा करने का ध्येय लेकर भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय में गुरुवार शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। पदाधिकारियों के साथ पंचातय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। उन्हें बरेली में पार्टी की अंदरुनी राजनीति से भी वाकिफ कराया गया। बहुत से पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य के लिए अधिकृत उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं। निर्दलीय नामांकन कराने के बाद वह भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों को ही चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को मनाने की जिम्मेदारी उनके एरिया के जनप्रतिनिधियो की है। उन्होंने जिम्मेदारी भी सौंप दी और नसीहत देते हुए कहा कि 24 घंटे में अगर पदाधिकारी अपने बागी तेवर नहीं सुधारते हैं तो पार्टी अनुशासनात्म कार्रवाई भी कर सकती है।

loksabha election banner

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होने के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। पूर्व आइएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ज्वाइनिंग के बाद विधान परिषद चुनाव का उम्मीदवार घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के लिए दर्पण की तरह काम करेगा। बूथ स्तर पर भाजपा की पकड़ बहुत मजबूत है। उन्होंने सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी को प्रतिदिन संचालन समिति और वार्ड की संचालन समितियों की बैठक करने के लिए कहा। निगरानी समिति के पदाधिकारियों से उन्होंने सख्त लहेजे में पूछ लिया कि आपकी वर्किंग क्या है। कितनी बैठकें करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याण के इतने काम किए, लोगों तक आपको पहुंचाने है। बता दें कि बरेली के दौरे से पहले उन्होंने शाहजहांपुर में भी पार्टी कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की थी। पार्टी कार्यालय में उनके साथ मंच साझा करने वालों में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.