Move to Jagran APP

बरेली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह बोले - प्रदेश को लूटना ही सैफई खानदान का एजेंडा Bareilly News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर शुक्रवार को जमकर हमला बोला। कहा कि सैफई खानदान का एजेंडा ही प्रदेश को लूटना रहा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 05:53 PM (IST)
बरेली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह बोले - प्रदेश को लूटना ही सैफई खानदान का एजेंडा Bareilly News
बरेली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह बोले - प्रदेश को लूटना ही सैफई खानदान का एजेंडा Bareilly News

बरेली, जेएनएन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर शुक्रवार को जमकर हमला बोला। कहा कि सैफई खानदान का एजेंडा ही प्रदेश को लूटना रहा। सपा की तरह बसपा की सत्ता के वक्त भी गुंडागर्दी चरम पर थी। अब योगी सरकार प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रख रही है तो कुछ पार्टियां इसमें खलल डाल रही हैं।

loksabha election banner

उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पोस्टर प्रकरण में पर कहा कि यह सरकार का मामला है। हालांकि किसी को भी ङ्क्षहसक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया जाना चाहिए। किसी को किसी की संपत्ति फूंकने का हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी में आना राष्ट्रहित में है। उन्होंने कमलनाथ की लूट-खसोट वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। सदस्यता के तुरंत बाद राज्यसभा टिकट दिए जाने पर कहा कि उनकी दादी राजमाता सिंधिया का भाजपा से पुराना रिश्ता रहा।

उनकी बुआ भी भाजपा में है। भाजपा शासन में बहुत काम हुआ है। एक एक विधायक ने आठ -आठ सौ करोड़ रुपये के काम कराए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि दोनों ही दिनरात जनता को राहत देने के प्रयास में लगे हुए हैैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.