Move to Jagran APP

भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा ने बरेली में दिया जीत का मंत्र, हर मतदाता से पांच बार संपर्क

जनसंपर्क और मतदाताओं से संवाद के लिए आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी दे गए। कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पांच-पांच बार जरूर जाएं। इसी से पूरी मेहनत सफल हो सकेगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:30 AM (IST)
भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा ने बरेली में दिया जीत का मंत्र, हर मतदाता से पांच बार संपर्क
बरेली में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के अध्‍यक्ष। जागरण

बरेली, जेएनएन : जनसंपर्क और मतदाताओं से संवाद के लिए आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी दे गए। कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पांच-पांच बार जरूर जाएं। इसी से पूरी मेहनत सफल हो सकेगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है। प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दें। उन्होंने टिकट न पाने वाले दावेदारों से अलग मुलाकात की।

loksabha election banner

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में संवाद के बाद पार्टी अध्यक्ष ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पूछा कि बूथ प्रबंधन कितना मजबूत है। जवाब संतोषजनक आने पर कहा कि प्रत्येक बूथ पर ध्यान दीजिए। दरअसल, पार्टी ने बूथ अध्यक्ष, उनके सहयोगी और बूथ प्रभारी बनाए हैं। इनके साथ 19 अन्य कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। संगठन इस बात पर जोर दे रहा कि यह टोली प्रत्येक मतदाता के संपर्क में रहे। मतदान से पहले कम से कम पांच बार उनके पास पहुंचे ताकि संवाद व संपर्क बना रहे।

नाराज नेताओं को मनाएं: विधानसभा चुनाव के लिए सभी नौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। टिकट न मिलने से कुछ दावेदार निराश भी हैं। कुछ की नाराजगी सामने आ चुकी। ये सभी चुनाव में पूरी मेहनत से जुट जाएं, पार्टी अध्यक्ष ने इस पर भी जोर दिया। कहा कि जो कार्यकर्ता या नेता नाराज हैं, उन्हें मनाएं। उनके साथ बैठें और बात सुनें। जिस पदाधिकारी के संपर्क हों, वे अपने स्तर से यह काम यह करते रहें।

होटल में बुलाए दावेदार: इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में संवाद व बैठक के बाद वह होटल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी थे। स्थानीय पदाधिकारियों से उन लोगों के बारे में पूछा, जो टिकट की दावेदारी कर रहे थे। उन्हें होटल बुलाने को कहा गया। पार्टी नेताओं के अनुसार, देर रात बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश मिश्रा, भोजीपुरा से दावेदारी कर चुके दुर्विजय सिंह शाक्य, मीरगंज से दावेदारी करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी, शहर से दावेदारी कर चुकीं आस्था अग्रवाल, फरीदपुर से दावेदार रहे जवाहर लाल आदि वहां पहुंचे। देर रात तक उनके साथ बैठक चलती रही। बताया जा रहा कि पार्टी अध्यक्ष के सामने सभी नेताओं से कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। संगठन ने जो निर्णय लिया है, वे उसके साथ हैं। पार्टी प्रत्याशी को पूरी मेहनत से चुनाव लड़ाएंगे।

अब भोजीपुरा पर ध्यान: फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर चुके पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ध्यान अब भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र पर है। शनिवार को वह सुबह साढ़े आठ बजे बड़ा बाग हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन व पूजा करेंगे। इसके बाद भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाली महानगर कालोनी पहुंचेंगे। सुबह सवा दस बजे से वह घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। पत्रक वितरण कर पार्टी के लिए समर्थन एवं वोट मांगेगे। करीब आधा घंटा तक वहां रुकने का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके बाद वह इटावा के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुस्लिम महिलाओं से कहा, भाजपा को वोट दीजिए: फरीदपुर में बक्सरिया मुहल्ला तिराहा पर मुस्लिम महिलाएं दरवाजे के बाहर दिखीं तो जेपी नड्डा वहां पहुंच गए। पत्रक देते हुए कहा कि भाजपा को वोट दीजिए। महिलाओं ने भी मुस्कुराते हुए हामी भरी और पत्रक ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.