Move to Jagran APP

बरेली में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 28 जनवरी को जिले का करेंगे दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडृडा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों को जीत का मंत्र भी देंगे। इसके अलावा यहां डोर टू डोर प्रचार भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 03:27 PM (IST)
बरेली में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 28 जनवरी को जिले का करेंगे दौरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 जनवरी को शहर आएंगे।

बरेली, जेएनएन। भाजपा के स्टार प्रचारकों का जिले में कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 जनवरी को शहर आएंगे। बीते दिनों उनका शहर में भ्रमण कार्यक्रम स्थगित हो गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों को जीत का मंत्र भी देंगे। इसके अलावा यहां डोर टू डोर प्रचार भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी डा. अरुण के पास 14 करोड़ से अधिक की संपत्ति: भाजपा के शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशी डा. अरुण कुमार की चल-अचल संपत्तियां 14 करोड़ से अधिक हैं। उन्होंने नामांकन के शपथ पत्र में अपने संपत्तियों को दर्शाया है। वह जहां दो लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। वही उन्हें सोने-चांदी के जेवर भी उनके पास खूब है। डा. अरुण की ओर से दिए गए संपत्ति के ब्योरे में उन्होंने हाथ में करीब सवा सात लाख रुपये दिखाए हैं। इसके साथ ही उनके कई बैंकों में बचत खाते भी हैं, जिनमें लाखों रुपये जमा हैं। वही, करीब पौने तीन करोड़ रुपये की एफडीआर बैंकों में जमा हैं। म्यूचल फंड में भी रकम है। एलआइसी की भी चार पालिसी उनके नाम हैं। उनके पास एक स्कार्पियों कार करीब 10 लाख रुपये की और एक फारच्यूनर कार करीब 32 लाख रुपये की है। करीब सवा पांच लाख रुपये के सोने के जेवर और करीब चालीस हजार रुपये के चांदी के जेवर हैं। उनकी चल संपत्ति की कीमत करीब चार करोड़ 21 लाख रुपये हैं। अचल संपत्तियों में उनके पास फरीदपुर क्षेत्र में करीब 35 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि है। इज्जतनगर के पीर बहोड़ा में गैर कृषि भूमि के मालिक हैं। शाहबाद में वाणिज्यिक भवन, दुकान और गांधी नगर में अस्पताल है। सिविल लाइंस में ससुराल की ओर से मिला बेशकीमती आवासीय भवन है। इस तरह करीब 10 करोड़ से अधिक अचल संपत्तियों के मालिक डा. अरुण कुमार हैं। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा भी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.