Move to Jagran APP

BJP MP Dr. Sanghmitra Maurya News : नुसरत जहां की बढ़ी मुश्किल, बदायूं सांसद संघमित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश

BJP MP Dr. Sanghmitra Maurya News बदायूं पश्चिमी बंगाल बशीरहाट सीट से सांसद नुसरत जहां रूही की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बदायूं की भाजपा सांसद डा.संघमित्रा मौर्य ने अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 04:55 PM (IST)
BJP MP Dr. Sanghmitra Maurya News : नुसरत जहां की बढ़ी मुश्किल, बदायूं सांसद संघमित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश
नुसरत जहां की बढ़ी मुश्किल, बदायूं सांसद संघमित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

बरेली, जेएनएन। BJP MP Dr. Sanghmitra Maurya News : बदायूं पश्चिमी बंगाल बशीरहाट सीट से सांसद नुसरत जहां रूही की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बदायूं की भाजपा सांसद डा.संघमित्रा मौर्य ने अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। नुसरत जहां हाल ही में निखिल जैन से अपनी कथित शादी तोड़ने को लेकर चर्चा में हैं।

loksabha election banner

भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में नुसरत जहां के वैवाहिक संबंधों के बारे में विस्तार से लिखा है।अवगत कराया है कि लोकसभा की वेबसाइट पर उन्होंने खुद को शादीशुदा दर्शाया है। पति के रूप में निखिल जैन का नाम लिखा है और शादी की तारीख 19 जून 2019 दर्शायी है। बदायूं सांसद ने नुसरत जहां पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि नुसरत जहां ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ के दौरान अपने नाम का उच्चारण नुसरत जहां रूही जैन के रूप में किया है।

नौ जून 2021 को नुसरत जहां ने एक बयान में अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में बताया है। डा.संघमित्रा मौर्य का कहना है कि नुसरत जहां ने मतदाताओं को धोखा दिया है। गलत जानकारी देकर संसद को भी गुमराह किया है। उन्होंने मांग की है कि नुसरत जहां के खिलाफ जांच होनी चाहिए और उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.