Move to Jagran APP

BJP Activist Convention News : कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बोले- किसान, नौजवान भाजपा की चिंता, हाथों में काम देना पहला लक्ष्य

BJP Activist Convention News बदायूं के बिसाैली में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2022 को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 05:58 PM (IST)
BJP Activist Convention News : कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बोले- किसान, नौजवान भाजपा की चिंता, हाथों में काम देना पहला लक्ष्य
BJP Activist Convention News : कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बोले- किसान, नौजवान भाजपा की चिंता

बरेली, जेएनएन। BJP Activist Convention News : बदायूं के बिसाैली में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2022 को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए।

loksabha election banner

नगर के बुद्धा उपवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में तन मन समर्पित करने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान, नौजवान की भाजपा को चिंता है। हाथों को काम देना ही भाजपा का प्रथम लक्ष्य है। विधायक कुशाग्र सागर ने युवाओं का आह्वान किया कि 2022 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना है। कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रहित ही हर भाजपाई की पहचान है।

पूर्व मंत्री योगेंद्र सागर ने पार्टी की नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे जन जन तक पहुंचाना है। जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, आसफपुर ब्लाक प्रमुख ओमकिशन सागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, ठाकुर रामवीर सिंह, पंकज सिंह चौहान में भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, मयंक पाठक, नत्थूलाल शर्मा, लालू सिंह, नीटू पाल, गणेश वार्ष्णेय, मनोज टाटा, नीतिन गुप्ता, जतिन मिश्र, राकेश दीक्षित, ललित वार्ष्णेय, विपिन माथुर, सोनू पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.