बरेली में तीन दिन से लापता है बीडीसी सदस्य, घर से जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे कुछ लोग
BDC member missing in Bareilly क्षेत्र पंचायत सदस्य तोता राम की पत्नी शांति देवी बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य से मदद की गुहार लगाई। बताया कि तीन दिन पहले कुछ लोग पति को बाइक पर बैठाकर जबरन ले गए। तब से लौटे नहीं।
बरेली, जेएनएन। BDC member missing in Bareilly : क्षेत्र पंचायत सदस्य तोता राम की पत्नी शांति देवी बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य से मदद की गुहार लगाई। बताया कि तीन दिन पहले कुछ लोग पति को बाइक पर बैठाकर जबरन ले गए। तब से वह लौटकर नहीं आए। वह वोट डालने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने महिला को मदद का भरोसा दिया और पत्रकार वार्ता कर प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।
देवरनियां के गांव भुड़वा निवासी शांति देवी का आरोप है कि 13 जून को उनके पति को गांव के दो युवक अपने साथ ले गए। मामले की शिकायत दूसरे दिन देवरनियां थाने में की तो वहां दारोगा देवेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि तुम्हारे पति सुरक्षित हैं और हम उन्हें लाएंगे। शांति ने आरोप लगाया कि पुलिस सब जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि बीडीसी सदस्य पर जबरन वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार वालों को दो लाख रुपये का प्रलोभन भी दिया गया। कोई भी किसी को वोट देने के लिए स्वतंत्र है, इसलिए दबाव बनाना गलत है। उन्होंने प्रशासन से तोताराम को जल्द घर भेजने और दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा जनता से वोट लेकर केवल छलावा कर रही : जिला कांग्रेस कमेटी के श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के मत्स्य विभाग के चेयरमैन देवेंद्र कश्यप का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कश्यप समाज कांग्रेस की ओर देख रहा है। क्योंकि भाजपा ने केवल वोट लेकर सिर्फ छलावा करने का काम किया है। आज कश्यप समाज ने सोच लिया है कि अब कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर कांग्रेस की नैया को पार लगाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने कश्यप समाज को उनका वोट लेकर केवल धोखा देने का काम किया है। बैठक में प्रवक्ता राज शर्मा, उपाध्यक्ष तारा चंद्र चौधरी, जिया उर रहमान, जुनैद हसन, साहिब सिंह, आदित्य सिंह, शक्ति शर्मा, अमित कश्यप आदि मौजूद रहें।