Move to Jagran APP

बरेली में बदायूं रोड को छह लेन बनाएगा बीडीए

शहर की एक और प्रमुख सड़क को छह लेन किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने सड़क छह लेन करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। सड़क छह लेन होने से इस मार्ग से शहर आने वाले हजारों लोगों को लाभ होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 05:25 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 05:25 AM (IST)
बरेली में बदायूं रोड को छह लेन बनाएगा बीडीए
बरेली में बदायूं रोड को छह लेन बनाएगा बीडीए

जागरण संवाददाता, बरेली: शहर की एक और प्रमुख सड़क को छह लेन किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने सड़क छह लेन करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। सड़क छह लेन होने से इस मार्ग से शहर आने वाले हजारों लोगों को लाभ होगा।

loksabha election banner

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर में पहली बार दो प्रमुख सड़कों को छह लेन बनाना शुरू किया है। एक सड़क डेलापीर तिराहे से बैरियर टू चौकी की ओर और दूसरी रजऊ परसपुर से नकटिया तक मार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इधर, बदायूं की ओर से शहर को आने वाले मार्ग के किनारे भी काफी जगह है। इस मार्ग को भी बीडीए ने छह लेन के लिए चुना। यह मार्ग एनएचएआइ का होने के कारण सीधे तौर पर बीडीए इस पर काम नहीं करा सकता है। एनएचएआइ ने इस मार्ग को फोरलेन के लिए प्रस्तावित किया है। इस कारण बीते दिनों बीडीए उपाध्यक्ष जोगिदर सिंह ने एनएचएआइ के अधिकारियों से करीब 3.6 किलोमीटर का मार्ग छह लेन करने के लिए अनापत्ति मांगी। तीन दिन पहले बीडीए और एनएचएआइ के इंजीनियरों ने संयुक्त सर्वे भी किया। इसके बाद एनएचएआइ के परियोजना निदेशक अमित रंजन चित्रांशी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इस बाबत उन्होंने बीडीए उपाध्यक्ष को पत्र भी भेजा है। कहा है कि छह लेन मार्ग का निर्माण केंद्र सरकार के मानकों के आधार पर ही किया जाए। जाम की समस्या से मिलेगी निजात, नहीं होगा जलभराव

बदायूं रोड पर अब तक जाम की बड़ी समस्या है। इसके साथ ही इस रोड पर जलभराव भी होता है। बीडीए इस मार्ग को छह लेन बनवा रहा है। छह लेन सड़क बीडीए आदर्श मार्ग की तरह बनाएगा। इसकी गुणवत्ता उच्च होने के साथ ही मजबूती भी होगी। चौड़ीकरण के कारण इस रोड के किनारे से अतिक्रमण साफ हो जाएगा। इससे वहां लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसके साथ ही सड़क पर जलभराव भी नहीं होगा। सड़क के किनारे नगर निगम और स्मार्ट सिटी से नाला निर्माण हो रहा है। सड़क ऊंची होने के चलते पानी का निकासी नालों से हो जाएगी। आखिरी छोर पर बनाया जाएगा भरत द्वार

बीडीए इस सड़क को छह लेन करने के साथ ही बदायूं रोड की ओर अपनी सीमा के पास भव्य द्वार का निर्माण भी करेगा। इस द्वार का नाम भरत द्वार रखा गया है। इसका डिजाइन भी तैयार करा लिया गया है। इस द्वार से आने वालों को विकसित शहर की अनुभूति होगी। वर्जन

बदायूं रोड को भी छह लेन किया जाना है। इसके लिए एनएचएआइ से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। चुनाव के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम होगा।

जोगिदर सिंह, उपाध्यक्ष, बीडीए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.