Move to Jagran APP

Bareilly Weather Forecast : दिसंबर में दो डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है बरेली का तापमान, कई बार होगी हल्की बारिश

Bareilly Weather Forecast मौसम का रुख इस बार जिले में अब तक हर लिहाज से मुफीद साबित हुआ है। गुरुवार को भी दिन भर धूप नहीं दिखाई दी। इस बार नवंबर का महीना पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 08:54 AM (IST)
Bareilly Weather Forecast : दिसंबर में दो डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है बरेली का तापमान, कई बार होगी हल्की बारिश
पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक पिछले सालों के मुकाबले इस बार मौसम बेहतर

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Forecast :मौसम का रुख इस बार जिले में अब तक हर लिहाज से मुफीद साबित हुआ है। गुरुवार को भी दिन भर धूप नहीं दिखाई दी। इस बार नवंबर का महीना पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहा। वहीं पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर का महीने खेती के लिहाज से भी फायदेमंद रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार का मौसम पर्यावरणीय तंत्र की जरूरत के हिसाब से काफी अनुकूल है। यह मौसम आम लोगों के स्वास्थ्य पर कुछ दिन मामूली असर रहेगा। खेती-बाड़ी के लिए इसे बेहतर बताया जा रहा है।

prime article banner

न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा : इस बार समुद्री हवा ज्यादा ठंडी रही हैं। मौसम विज्ञानी इसे ला-नीना का असर बता रहे है। दरअसल, प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा से ऊपर 140 से 120 डिग्री के बीच के हिस्से को नीनो-3.4 रीजन कहा जाता है। जब इस क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से नीचे होता है तो इस स्थिति को ला-नीना कहते हैं। ला-नीना की वजह से ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचने की उम्मीद है।

दिसंबर में कई बार होगी हल्की बरसात : मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह के मुताबिक दिसंबर के महीने में पश्चिमी विक्षोभ कई बार अपना असर दिखाएगा। इससे महीने में पांच से छह बार हल्की बरसात होगी। हाल में करीब पांच से छह दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। यही बारिश खेती जैसे गेहूं, आलू, सरसों व अन्य फसल के लिए कारगर होगी।

सांस के रोगी व उम्रदराज रहें सावधानः सर्दी बढ़ने का असर सांस के रोगियों और उम्रदराज लोगों पर भी पड़ता है। क्योंकि वातावरण में भारीपन होने की वजह से सांस लेने के लिए अतिरिक्त श्रम करना पड़ता है। वहीं उम्रदराज लोगों पर भी बढ़ती ठंड का असर रहता है। इन दोनों स्थितियों के अलावा हृदय रोगियों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

सात दिसंबर के करीब बढ़ेगा कोहरा : इस महीने जिले में कोहरे का असर काफी दिखेगा। तीन से छह दिसंबर तक सुबह और रात में कोहरे का असर रहेगा। वहीं सात दिसंबर के बाद दिन में भी कोहरा दिखाई देगा।

आने वाले दिनों का तापमान

तारीख - न्यूनतम - अधिकतम

02 दिसंबर - 14.1 - 23.2

03 दिसंबर - 15.0 - 24.1

04 दिसंबर- 13.9 - 24.8

05-Dec 15.2 27.1

06-Dec 14.9 26.2

07-Dec 13.3 26.0

08-Dec 12.8 25.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.