Move to Jagran APP

Bareilly Weather Update: धूप निकली तो महिलाओं ने खाई आइसक्रीम, विशेषज्ञ बोले- सावधानी जरुरी

Bareilly Weather Update तेज ठंड और मौसम के पल पल बदलते मिजाज के बाद बरेली रविवार से ग्रीन जोन में आ गया है। इसके पूर्व शनिवार को मौसम तेजी से बदला। धूप निकली तो ठंड में भी कुछ राहत दिखी। सड़क पर महिलाओं के आइसक्रीम खाने का नजारा भी दिखा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:23 AM (IST)
Bareilly Weather Update: धूप निकली तो महिलाओं ने खाई आइसक्रीम, विशेषज्ञ बोले- सावधानी जरुरी
Bareilly Weather Update: धूप निकली तो महिलाओं ने खाई आइसक्रीम, विशेषज्ञ बोले- सावधानी जरुरी

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update: तेज ठंड और मौसम के पल पल बदलते मिजाज के बाद बरेली रविवार से ग्रीन जोन में आ गया है। इसके पूर्व शनिवार को मौसम तेजी से बदला। धूप निकली तो ठंड में भी कुछ राहत दिखी। जिसके चलते सड़क पर महिलाओं के आइसक्रीम खाने का भी नजारा देखने को मिला। बरेली में अधिकतम तापमान 21.8 दर्ज किया गया।

loksabha election banner

यलो जोन में चल रहे प्रदेश के 18 जिले 

जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम में आए बदलाव के बावजूद बरेली और प्रदेश के अन्य 18 जिले यलो जोन में चल रहे थे। मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के अनुसार रविवार से बरेली भी ग्रीन जोन में आ गया है। यह आने वाले कुछ दिनों तक कायम रहेगा। फिलहाल अभी तक बरेली भी यलो जोन में ही चल रहा था।

सुबह व रात को रहेगा मामूली कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सुबह और देर रात को मामूली कोहरा रहेगा। इससे दृश्यता पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। अब शीतलहर भी लोगों को परेशान नहीं करेगी। दिन में धूप निकलती रहेगी। जिससे ठंड से राहत बनी रहेगी।  

बदलते मौसम में सावधानी जरूरी

बदलते हुए मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर आ गया है। ऐसे में लोग सुबह कम कपड़े पहनते हैं। ऐसे में रात का तुलनात्मक रूप से सर्द मौसम बीमार कर सकता है। मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के लिहाज से काफी सावधान रहने की जरूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.