Bareilly Weather Update : शीतलहर के साथ छाई बदली, मौसम विशेषज्ञ बोले 15 जनवरी तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम
Bareilly Weather Update गुरुवार को सुबह शीतलहर चली और बादल भी छाए रहे। जिसके चलते मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के संकेत दिए है। हालांकि विशेषज्ञ तेज शीतलहर चलने के साथ ही 15 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जता रहे है।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update : गुरुवार को सुबह शीतलहर चली और बादल भी छाए रहे। जिसके चलते मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के संकेत दिए है। हालांकि विशेषज्ञ तेज शीतलहर चलने के साथ ही 15 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जता रहे है।
मौसम के कई रंग बुधवार को दिखे। सुबह बूंदाबांदी के बाद तेज धूप खिली। तो दोपहर को दोबारा रिमझम फुहारें भी ड़ी। थोड़ी देर धूप में भी बरसात होती रही। इसके बाद सूरज भी बदली की ओट में खो गया। करीब दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बादल छाए होने से बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री तक पहुंच गया था। यह इस मौसम में सामान्य तौर पर रहने वाले तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। ऐसे में लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। मौसम विज्ञानी पहले ही बूंदाबांदी की संभावना जता रहे थे। हांलाकि गुरुवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं।
अब शुरू होगी शीतलहर
मौसम विभाग ने सात जनवरी के बाद तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक सुबह और रात को मध्यम कोहरा रहेगा। शीतलहर भी आज से तेज होगी। जो करीब 15 जनवरी तक जारी रहेगी।