Bareilly Weather Update : बरेली मे मौसम ने बदला मिजाज, गरजे बादल, हुई बारिश
Bareilly Weather Update कोहरा और शीतलहर से नए साल की शुरुआत करने वाले मौसम ने रविवार को अपना मिजाज बदला। विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को सुबह मौसम दिखाई दिया। पहले शीत लहर चली। इसके बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update : कोहरा और शीतलहर से नए साल की शुरुआत करने वाले मौसम ने रविवार को अपना मिजाज बदला। विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को सुबह मौसम दिखाई दिया। पहले शीत लहर चली। इसके बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में जहां बारिश हुई वहीं कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदा बांदी हुई।
पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाके में ठंड बढ़ रही है। विशेषज्ञाें के अनुसार ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रातें काफी सर्द हो रही हैं। हालांकि शनिवार की रात को सर्दी का असर कुछ कम रहा।
सात से शीतलहर की चपेट में आने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो बरेली समेत पूरे उत्तर भारत में शनिवार को शीतलहर का प्रकोप बना। लेकिन रविवार को मौसम बदल गया। हालांकि विशेषज्ञों ने सात जनवरी से फिर बरेली के शीतलहर की चपेट में आने की संभावना जताई है।
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। न्यूनतम पारा अभी 3-5 डिग्री के बीच ही रहेगा। कोहरा परेशान करेगा। हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। - डॉ. आरके सिंह, मौसम विशेषज्ञ, पंतनगर विश्वविद्यालय