Bareilly Weather Update : बारिश के बाद फिर सर्द हुआ बरेली का मौसम
बारिश होने के बाद बरेली का मौसम एक बार फिर सर्द हो चुका है। तड़के कोहरा घना होने से यातायात भी बाधित हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बरेली के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update : बारिश होने के बाद बरेली का मौसम एक बार फिर सर्द हो चुका है। तड़के कोहरा घना होने से यातायात भी बाधित हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बरेली के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
पिछले एक सप्ताह में दो बार बारिश होने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार रात और फिर सुबह बारिश होने के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हुआ है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों का मौसम तेजी से बदल गया है।
शुक्रवार को धूप नहीं निकली। आने वाले कुछ दिन बरेली के लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पहले से अधिक सतर्क रहने की नसीहत दी जा रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिह के मुताबिक 15 जनवरी तक एक बार फिर सर्दी अपना असर दिखाएगी।