Move to Jagran APP

Bareilly Weather News : झमाझम बारिश से मिली लाेगाें काे राहत, विशेषज्ञ बाेले- अगले दाे दिन हाे सकती है बारिश

Bareilly Weather News मानसून में भी पड़ा सूखा करीब 14 दिन बाद शुक्रवार रात हुई बारिश से दूर हुआ। करीब सवा नौ बजे आसमान में बादल उमड़े और फिर एकाएक तेज बरसात शुरू हुई। इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 06:56 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 06:56 AM (IST)
Bareilly Weather News : झमाझम बारिश से मिली लाेगाें काे राहत, विशेषज्ञ बाेले- अगले दाे दिन हाे सकती है बारिश
Bareilly Weather News : झमाझम बारिश से मिली लाेगाें काे राहत, विशेषज्ञ बाेले- अगले दाे दिन हाे सकती है बारिश

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : मानसून में भी पड़ा सूखा करीब 14 दिन बाद शुक्रवार रात हुई बारिश से दूर हुआ। करीब सवा नौ बजे आसमान में बादल उमड़े और फिर एकाएक तेज बरसात शुरू हुई। इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

loksabha election banner

पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात करीब दस मिलीमीटर तक बरसात होगी। वहीं, आने वाले दो दिन यानी शनिवार को 30 मिलीमीटर से ज्यादा और रविवार को भी करीब 20 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली इन पूर्वी हवाओं से अगले कुछ दिन भीषण तपन से राहत मिलेगी।

दिन में 39.5 डिग्री पारा, रात भी रही गर्म 

रात को बारिश से पहले शुक्रवार का दिन भी तपन और उमस भरा रहा। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शुक्रवार को यह 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।वहीं, न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। यानी, रात भी काफी गर्म रही। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम आर्द्रता करीब 88 फीसद और न्यूनतम 53 फीसद दर्ज की गई। अब अगले कुछ दिन तपन से काफी हद तक राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.