Bareilly Weather Forecast : दिन में धूप से मिली राहत, रात में ठंड से कांपा बरेली, जाने मौसम का हाल
Bareilly Weather Forecast बरेली में मौसम का मिजाज दिन में चार बार बदला। सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली। शाम को बादल छाए और रात को बारिश हो गई। इससे तापमान पर तो कोई अंतर नहीं आया लेकिन सर्दी से लोग परेशान रहे।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Forecast : बरेली में मौसम का मिजाज दिन में चार बार बदला। सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली। शाम को बादल छाए और रात को बारिश हो गई। इससे तापमान पर तो कोई अंतर नहीं आया लेकिन सर्दी से लोग परेशान रहे।
रात में हुई बारिश से बढ़ी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बुधवार को दिन में रिमझिम बारिश होने के बाद गुरुवार को दिन में मौसम साफ हो गया। इससे लोग उम्मीद जताई जा रहे थे कि अब सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन गुरुवार शाम को मौसम में एकदम से बदलाव आया और बादल छा गये। इसके बाद रात में बारिश हो गई। रात में बारिश होने से सर्दी अचानक से बढ़ गई।
नहीं दिखा तापमान पर असर
मौसम में आए इस बदलाव से तापमान पर कोई खास असर नजर नहीं आया। गुरुवार का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विशेषज्ञ बोले- बारिश के साथ बढ़ेगी गलन
इस बारे में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और मामूली बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही शनिवार को तेज हवा के से 20 से 25 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना भी जताई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन कोहरा गिरने से सर्दी में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। कुछ स्थानों पर गलन भी बढ़ेगी।