UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव में सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया है दांव, देखें कौन कौन मैदान में हैं
UP Panchayat Chunav 2021 पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहे शिवचरन कश्यप को वार्ड 45 सुर्खियों में रहने वाले पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदेश कन्नौजिया को वार्ड 57 पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार के भाई तेजपाल गंगवार की पत्नी ऊषा गंगवार को वार्ड आठ से प्रत्याशी बनाया है।
बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों में पुराने चेहरों को दांव पर लगाया है। गुरुवार को कई दिग्गजों की परीक्षा होनी है। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहे शिवचरन कश्यप को वार्ड 45, सुर्खियों में रहने वाले पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदेश कन्नौजिया को वार्ड 57, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार के भाई तेजपाल गंगवार की पत्नी ऊषा गंगवार को वार्ड आठ, पूर्व ब्लाक प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार को वार्ड सात और पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव की पत्नी सीमा यादव को वार्ड 51 से प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कई वार्डों में अन्य प्रत्याशी भी घोषित किए हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक महीपाल यादव समेत अन्य नेताओं ने भी अपना समर्थन कई प्रत्याशियों को दिया है। अब सभी दिग्गजों की परीक्षा होगी। दो मई को आने वाले परिणाम में सब साफ होगा।