Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली में पंचायत चुनाव के मैदान में बसपा समर्थित कई चर्चित नाम, जानिये किस सीट से कौन लड़़ रहा चुनाव

UP Panchayat Chunav 2021 जिला पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी समर्थित कई प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इसमें कुछ बड़े नाम भी चुनावी मैदान में हैं। वार्ड-12 की पार्टी समर्थित प्रत्याशी लालदेवी इससे पहले भी दो बार जिला पंचायत सदस्य रही हैं। ये तीसरी बार मैदान में हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 06:37 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 06:37 AM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली में पंचायत चुनाव के मैदान में बसपा समर्थित कई चर्चित नाम, जानिये किस सीट से कौन लड़़ रहा चुनाव
वार्ड-26 से अजय राजपूत ने दो साल पहले भाजपा से इस्तीफा देकर पार्टी की सदस्यता ली थी।

बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : जिला पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी समर्थित कई प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इसमें कुछ बड़े नाम भी चुनावी मैदान में हैं। वार्ड-12 की पार्टी समर्थित प्रत्याशी लालदेवी इससे पहले भी दो बार जिला पंचायत सदस्य रही हैं। ये तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वार्ड-26 से अजय राजपूत ने दो साल पहले भाजपा से इस्तीफा देकर पार्टी की सदस्यता ली थी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में जिला पंचायत चुनाव के दौरान बसपा के हाथों हार मिली थी। अजय राजपूत ने इसके पीछे तत्कालीन पार्टी का ही हाथ माना था। जिसके बाद उन्होंने बसपा ज्वाइन की। वहीं, वार्ड-32 की प्रत्याशी कुमारी प्रियांशी ठाकुर भाजपा से टिकट मांग रही थीं। टिकट न मिलने से, करीब 20 दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं।

वहीं, बसपा से दो बार पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के खेमे से वार्ड-57 प्रत्याशी किरन पटेल और वार्ड-56 की प्रत्याशी पुष्पा कनौजिया को पार्टी ने समर्थन दिया है।वार्ड-48 से प्रत्याशी वसीम आलम फर्नीचर के बड़े कारोबारी हैं। केसरवती वार्ड छह से बीएसपी में महिला मोर्चा की विधानसभा संयोजक बहेड़ी रही हैं। इसके अलावा वार्ड 33 से चुनाव लड़ रहे जमालुद्दीन शेख ने वर्ष 2012 में आंवला विधानसभा प्रत्याशी की तैयारी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.