Move to Jagran APP

Daily Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Daily Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा सिंह राशि में गतिशील है। बरेली के अनुसार सिंह राशि का चंद्रमा चौथे स्थान पर है। बात करें ज्योतिष शास्त्र की तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चौथा चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:53 AM (IST)
Daily Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Daily Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Daily Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा सिंह राशि में गतिशील है। बरेली के अनुसार सिंह राशि का चंद्रमा चौथे स्थान पर है। बात करें, ज्योतिष शास्त्र की तो, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चौथा चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज बच्चे बुजुर्ग और रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है,वही मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि वाले भी आज सतर्क रहें। आज चंद्रमा कर्क, तुला, धनु, राशि के जातकों को धन लाभ होगा । धन लाभ के लिए आज मां भगवती की आराधना करें, अनार चढाएं, और कन्याओं को यथाशक्ति कुछ ना कुछ दान करें। रोग शांति के लिए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं और सूर्य मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - नवमी तिथि

नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र

योग - विष्कुंभ योग

करण - तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:07 से मध्यान्ह 12:04 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:23 से शाम 2:43 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 5:21 से रात्रि 10:24

आज का राशिफल

मेष- आज आपको ऋण से निजात मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है। शत्रुओं से बेहद सतर्क रहना होगा। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। किसी दोस्त से काफी दिनों बाद बातचीत होगी। आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबारी यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगी। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। धनलाभ हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी।

वृषभ- आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। युवाओं को लाभ होगा। कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। दोस्तों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दफ्तर में मिली बड़ी जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों से लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

मिथुन- आज धर्म-कर्म, सत्संग में मन लगेगा। बुजुर्गों के अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आज अचानक आपका किसी से विवाद हो सकता है। आपके सतर्क रहना होगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकाे धन लाभ होगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। विद्यार्थियों को काफी मोहनत करनी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क- आज आपको धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के बुजुर्गों से चर्चा करने के बाद आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें। किसी भी अनजान की बात का भरोसा न करें। लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी रिश्तेदार से मतभेद होने की आशंका है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ सूचना मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जोखिम ले सकेंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। जरूरी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

सिंह- युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। किसी योजना में निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। मकान या जमीन खऱीदने की योजना बनाएंगे। दिनचर्या में सुधार होगा। फील्ड में काम करने वालों को नया अवसर मिलने की संभावना है। समाज से जुड़े कार्य करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार से जुड़ी चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे।

कन्या- आज आप का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान आदि में खर्च कर सकते हैं। सरकारी दफ्तरों में रूके हुए काम पूरे होंगे।बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।। तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को करने के बाद आप थकान महसूस करेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों काे परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दंपत्तियों दिन अच्छा गुजरेगा। जोखिम लेने से बचें। कुंसगति से नुकसान होगा। संबंधियों के घर जा सकते हैं।

तुला- आज कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी। ऋण की रकम वसूल कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। रोजगार मिलेगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। आपको धन लाभ होगा। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लेन-देन करने में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। अनजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी की बात को माने। बुजुर्गों की सलाह लें। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। पदोन्नति की सूचना मिलेगी।

वृश्चिक- आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। अल्प प्रयास से ही आपके कार्य सिद्ध होंगे। आपकी सराहना होगी। नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा। मित्रों की मदद कर सकेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य कर सकेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आय के स्रोत मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। खानपान में अनियमितता से परेशानी होगी।

धनु- आज जोखिम न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों के अनुभव से आपकी समस्या का हल निकलेगा। किसी अनजान घटना को लेकर भयभीत हो सकते हैं। फैसले लेने जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पुरानी बीमारी उभरने की आशंका है। अप्रिय खबर मिलेगी। किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक होगी। किसी यात्रा को लेकर आप निर्णय नहीं कर पाएंगे। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।

मकर- आज पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आपका काम लंबित रहेगा। दंपत्तियों के बीच कुछ उलझन हो सकती है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों से फायदा मिलेगा। आपको किसी की बात से परेशानी सकती है। तनाव बढ़ेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। यात्रा पर जाने के दौरान सावधानी रखें। परिवास के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।

कुंभ- दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। शुभ सूचना मिलेगी। किसी रिश्तेदार के साथ पुराने विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।

मीन- आध्यात्मिकता की रूझान बढ़ेगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। गैरकानूनी कार्य करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आज सगे संबंधियोॆं के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की संभावना है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे। आज अनावश्यक खर्च हो सकता है। दफ्तर में किसी सहयोगी से विवाद की आशंका है। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.